Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»“राजनीति के विषैले कीटाणु” हैं प्रशांत किशोर : JDU
    ट्रेंडिंग

    “राजनीति के विषैले कीटाणु” हैं प्रशांत किशोर : JDU

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आरसीपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी रहे आरसीपी सिंह ने आज यानी रविवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया. इस निर्णय को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है. आरसीपी सिंह का ‘आसा’ नामक राजनीतिक दल अब जन सुराज पार्टी में विलय हो चुका है, जिससे इस गठबंधन को और मजबूती मिली है.

    आरसीपी सिंह, जो पहले बिहार के CM नीतीश कुमार के प्रशासनिक सहयोगी रहे थे, उनके बारे में एक समय में यह कहा जाता था कि वह नीतीश के सबसे करीबी साथी हैं. लेकिन 2021 में जब आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली, तो नीतीश कुमार ने इसका विरोध किया था. इसके बाद आरसीपी सिंह ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे. अब वे प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं.

    जन सुराज में स्वागत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह गठबंधन बिहार की राजनीति को नई दिशा देने में मदद करेगा. हालांकि, JDU ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “राजनीति के विषैले कीटाणु” और “छूटे हुए कारतूस” करार दिया. नीरज कुमार ने यह भी कहा कि आरसीपी सिंह ने जो “थाली” में खाया, उसी में छेद किया है, और उन्होंने दोनों नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए.

    नीरज कुमार ने आरसीपी सिंह को चुनौती दी है कि वह 2025 के विधानसभा चुनाव में नालंदा या उनके पैतृक क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में उतरे और यदि वे चुनाव में हारते हैं तो राजनीति छोड़ने का वादा किया. इस घटनाक्रम से बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ने के आसार हैं. आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर का गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव में क्या असर डालता है.

    Also Read : ‘ठग लाइफ’ थिएटर में रिलीज के बाद किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी?

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑटो चालक की पत्थर से कूचकर ह’त्या, नदी किनारे झाड़ियों में मिला श’व
    Next Article पेट्रोल पंप लूट मामले में आरोपी फिरोज अंसारी हथियार के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.