Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 3:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बंगाल चुनाव से पहले जदयू-राजद में चला वार-पलटवार
    बिहार

    बंगाल चुनाव से पहले जदयू-राजद में चला वार-पलटवार

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) के बीच मतभेद उभरकर सामने आया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को मतदान कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आठ चरणों में होगा। पिछली बार सात चरणों में मतदान हुआ था।

    राजद ने दावा किया है कि जदयू की बंगाल इकाई का जल्द ही राजद में विलय हो जाएगा। इस दावे पर जदयू नेता व बंगाल प्रभारी गुलाम रसूल बलयावी ने राजद पर जमकर निशाना साधा।

    बलयावी ने कहा, “जिसके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।” जदयू नेता ने आगे कहा कि राजद को अपना घर बचाकर रखना चाहिए।

    राजद नेता भाई वीरेंद्र और पार्टी के एक अन्य नेता के इस दावे के बाद बलयावी की प्रतिक्रिया आई कि पश्चिम बंगाल में जदयू की पूरी इकाई विधानसभा चुनाव से पहले राजद के साथ विलय कर लेगी।

    वीरेंद्र ने कहा कि जदयू के प्रमुख नेता जल्द ही राजद नेता तेजस्वी यादव से मिल सकते हैं।

    इस बीच, राजद के वरिष्ठ नेता – अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

    बलयावी ने कहा, “हम पार्टियों को तोड़ने में विश्वास नहीं करते हैं। लेकिन, किसी का भी हमारी पार्टी में शामिल होने पर स्वागत है।”

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : 8 करोड़ की लागत से बने आईटीआई कॉलेज का हाल, बिना पढ़ाई और क्लास के छात्र हो रहे पास
    Next Article टाइल्स कारोबार समूह के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 220 करोड़ की अघोषित संपत्ति का पता लगाया

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद में दिनदहाड़े छिनतई की कोशिश, लोगों ने दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ा

    May 19, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में मुठभेड़, 1-2 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर

    May 19, 2026
    क्राइम

    चतरा में 14.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली सप्लाई का खुलासा

    May 19, 2026
    Latest Posts

    फर्जी सिम से चल रहा था साइबर ठगी का खेल, जामताड़ा से 5 गिरफ्तार

    May 19, 2026

    धनबाद में दिनदहाड़े छिनतई की कोशिश, लोगों ने दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ा

    May 19, 2026

    चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में मुठभेड़, 1-2 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर

    May 19, 2026

    चतरा में 14.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली सप्लाई का खुलासा

    May 19, 2026

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर साधा निशाना

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.