Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»JDU नेता के घर सेंधमारी, लाखों का माल गायब
    ट्रेंडिंग

    JDU नेता के घर सेंधमारी, लाखों का माल गायब

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2025Updated:May 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JDU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. इस बार चोरी का शिकार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश सचिव कुमारेश्वर हुए है. चोरों ने उनके फ्लैट से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. यह फ्लैट ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के पास संजय सिनेमा बटलर रोड में स्थित है. घटना को बीती देर रात अंजाम दिया गया है.

    मिली जानकारी के अनुसार JDU नेता कुमारेश्वर और उनकी पत्नी रात 12 बजे भोजन के बाद सोने चले गए थे. सुबह जब वे उठे तो घर का एक कमरा बाहर से बंद पाया और दरवाजे के नीचे कपड़ा ठूंसा मिला, जिससे उन्हें संदेह हुआ. जब उन्होंने पीछे की गली से जाकर देखा तो पाया कि कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर बाहर फेंकी गई थी. कमरे का दरवाजा खोलने पर पता चला कि चोर अलमारी और ट्रंक को तोड़कर उसमें रखे 75 ग्राम सोने की ज्वेलरी, कीमती बनारसी साड़ियाँ, नए कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए हैं. चोरी हुए दस्तावेजों में उनकी पत्नी और बेटे के ओरिजिनल कागजात भी शामिल हैं.

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. SI संकेत कुमार ने मीडिया को बताया कि चोरों ने घर के पीछे की खिड़की से दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया. चूंकि घर के पीछे रेल लाइन है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि चोर इसी रास्ते से आए और फरार हो गए. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है.

    घटना के बाद JDU नेता कुमारेश्वर ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा, “इस तरह की घटनाएं आम नागरिकों के मन में भय पैदा करती हैं. दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए.” पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया है.

    Also Read : JAC 10th Result : हजारीबाग की गीतांजलि टॉपर, पाकुड़ की रितु सेकेंड टॉपर

    Bihar Brahmpura police station Butler Road crime flat burglary Janata Dal (United) Jdu Kumareshwar muzaffarpur property theft Sanjay Cinema theft theft incident अपराध कुमारेश्वर चोरी चोरी की वारदात जनता दल यूनाइटेड फ्लैट चोरी बटलर रोड बिहार ब्रह्मपुरा थाना मुजफ्फरपुर संजय सिनेमा संपत्ति चोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC 10th Result : हजारीबाग की गीतांजलि टॉपर, पाकुड़ की रितु सेकेंड टॉपर
    Next Article प्रेमिका ने किया शादी से किया इनकार तो खुद को लगा ली आग…देखें VIDEO

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.