Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जेसीआई एक्सपो उत्सव 2023 का समापन, अंतिम दिन भी रही लोगों की भीड़ 
    ट्रेंडिंग

    जेसीआई एक्सपो उत्सव 2023 का समापन, अंतिम दिन भी रही लोगों की भीड़ 

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: जेसीआई रांची के द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव 2023 का सोमवार को समापन हो गया. आज अंतिम दिन भी लोगो में भारी उत्साह देखने को मिली और बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिला. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा थी. इस कार्यक्रम का संचालन आशीष भाला एवं अभिषेक नारनौलिय ने किया. कल रविवार को एक्सपो में डांस कंपटीशन एक्सपो धनक धिन धा का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी ग्रुप में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

    परेशानियों से लड़ कर आगे बढ़ता है वही जीवन मे सफल होता है: शिव खेड़ा

    आज के ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत देश के जाने माने लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा जी को आमंत्रित किया गया था. उन्होंने सभी को अपने जीवन मे हमेशा सकारात्मत रहने को लेकर प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में परेशानियाँ रहती है, लेकिन जो उस परेशानियों से लड़ कर आगे बढ़ता है वही जीवन मे सफल होता है.

    अगले वर्ष हम नए और बेहतर रूप में आएंगे: अरविन्द

    अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने कहा की आज वह बहुत खुश है की टीम जेसीआई ने सफलता पूर्वक एक्सपो उत्सव 2023 का समापन किया. एक्सपो की सफलता का श्रेय राँची की जनता को जाता है. यह 26वाँ एक्सपो सभी को सालों तक याद रहेगा और अगले वर्ष हम नए और बेहतर रूप में आएंगे.

    राँची की जनता, सभी स्टॉलधारक एवं प्रेस एंड मीडिया को धन्यवाद दिया

    एक्सपो चीफ को-ऑर्डिनेटर संजय जैन ने एक्सपो की सफलता के लिए जेसीआई एक्सपो टीम, राँची की जनता, सभी स्टॉलधारक एवं प्रेस एंड मीडिया को धन्यवाद दिया. उन्होंने को कोडिनेटर जेसी प्रतीक जैन, जेसी सनी केडिया , जेसी राहुल  के साथ-साथ सभी जेसी साथियों के कार्यों को सरहाया. उन्होंने बताया की इस एक्सपो में देश विदेश से आए 305 स्टॉल, 3 लाख से अधिक लोगो ने शिरकत की.  यह एक्सपो पूरी तरह हाईटेक था. उन्होंने एक्सपो की बाकी सभी उपलब्धि की जानकारी दी.सचिव जेसी तरुण अग्रवाल ने एक्सपो के सभी स्पॉन्सर को एक्सपो से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया. चीफ कोऑर्डिनेटर संजय जैन ने स्टॉल धारकों को पुरस्कृत किया.

    स्टॉलधारकों को मिला पुरस्कार

    बेस्ट डेकोर स्टॉल का अवार्ड जल एवं रनर अप तनु क्रिएशन. बेस्ट स्टॉल मैनेजमेंट का अवार्ड गणेश सेरामिक रनर अप पनारोमिक विंडो को मिला.

    सदस्यों को मिला सम्मान

    संजय जैन ने एक्सपो उत्सव में बेहतर काम करने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया. एक्सपो भूषण विक्रम चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, सौरभ साबू, देवेश जैन एवं सिद्धार्थ चौधरी को मिला. एक्सपो पद्माविभूषण संजय शर्मा एवं पंकज साबू  को मिला. एक्सपो के सबसे बड़ा अवार्ड एक्सपो रत्न साकेत अग्रवाल को मिला.

    सफल आयोजन के लिए जेसीआई को ध्यवाद दिया

    मुख्य अतिथि असुंता लकड़ा ने 26वें एक्सपो उत्सव के इस सफल आयोजन के लिए जेसीआई राँची को बधाई दी. एक्सपो में उन्होंने स्टॉल का भ्रमण किया और उन्होंने सभी स्टॉल की तारीफ की. उन्होंने जेसीआई राँची को इस कृतिमान स्थापित करने के लिए बधाई दी. सचिव तरुण अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. आज के समापन कार्यक्रम में सभी पूर्व अध्यक्ष , पूर्व सचिव , पूर्व एक्सपो कोऑर्डिनेटर और सभी सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी एक्सपो उत्सव के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई राँची की प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दी.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरमसिया में दिखा एक जोड़ा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
    Next Article डीवीसी चैयरमेन व अधिकारियों की वार्ता, देर रात चालू होगा बोकारो थर्मल पावर प्लांट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.