बोकारो : बोकारो जिले के चंदनक्यारी प्रखंड के बरमसिया थाना क्षेत्र के गांवो के समीप एक जोड़ा तेंदुआ दिखने के बाद से ग्रामीण दहशत में है. वहीं बोकारो वन विभाग के अधिकारी संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप किए हुए हैं. बरमसिया क्षेत्र के झाल बड़दा गांव में वन विभाग की टीम पहुंच कर गांव के लोगों को जंगल के तरफ नहीं जाने की हिदायत दी है और साथ-साथ जागरूक भी कर रही है. झाल बड़दा गांव में बोकारो वन विभाग को यह सूचना मिली कि 2 तेंदुआ देखे गये है. सूचना पर विभाग के अधिकारी और टीम पहुंच कर जांच कर पाया है कि एक जोड़ा तेंदुआ इलाके में घूम रहा है. गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल भी है ऐसे में वह आसान शिकार के चाह में भटक कर रिहायशी इलाके के तरफ आ गया है. अधिकारियों ने लोगोें को समझाया कि पशुओं और बच्चो पर ध्यान दे. अकेले जंगल के तरफ न जाए. लोगों से अपील की जा रही है कि तेंदुआ से छेड़ छाड़ न करें. विभाग के अधिकारी की माने तो तेंदुए पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए जा सकते हैं. साथ ही कहा कि बड़ी बड़ी कंपनियों के द्वारा निर्माण कार्य होने से जंगल समाप्त हो रहा है. जिसकी वजह से वह भटक कर गांव और शहर की तरफ चले आ रहे हैं.
बरमसिया में दिखा एक जोड़ा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर बैठक, विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

