Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जन सुराज की भाजपा से लड़ाई विचारधारा पर आधारित : प्रशांत किशोर
    ट्रेंडिंग

    जन सुराज की भाजपा से लड़ाई विचारधारा पर आधारित : प्रशांत किशोर

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले उन पर कड़ा प्रहार किया है. एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए किशोर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार चुनावी लाभ के लिए गरीब और पिछड़े राज्य बिहार के संसाधनों का उपयोग कर रही है, लेकिन राज्य के विकास के लिए कोई ठोस योजना या घोषणा सामने नहीं आ रही. उन्होंने सवाल किया, “इस साल ही पंचायती राज दिवस मनाने के लिए प्रधानमंत्री बिहार क्यों आ रहे हैं? पिछले साल या उससे पहले क्यों नहीं आए? इसका सीधा संबंध इस साल बिहार में होने वाले चुनाव से है.”

    किशोर ने पीएम द्वारा नई ट्रेन सेवा की घोषणा पर भी तंज कसते हुए कहा, “जब तक बिहार में फैक्ट्रियां नहीं लगेंगी, तब तक हमारे युवा इन ट्रेनों में बैठकर दूसरे राज्यों में मजदूरी करने जाते रहेंगे. प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि बिहार में फैक्ट्रियां कब लगेंगी और बंद पड़ी चीनी मिलें कब चालू होंगी.”

    2015 के 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर उठाए सवाल

    प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी से 2015 में आरा की रैली में घोषित 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का हिसाब भी मांगा. उन्होंने पूछा, “क्या वह राशि बिहार को मिली? अगर हां, तो क्या बिहार की NDA सरकार ने उस राशि का दुरुपयोग किया? जनता को जवाब मिलना चाहिए.”

    भाजपा के खिलाफ वैचारिक गठबंधन की बात

    प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की लड़ाई भाजपा से केवल चुनावी नहीं, बल्कि वैचारिक है. उन्होंने जन सुराज के झंडे पर गांधी और अंबेडकर की तस्वीर लगाने के पीछे की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा, “जन सुराज की भाजपा से लड़ाई विचारधारा पर आधारित है. भाजपा को देश में लगभग 40% वोट मिले, जबकि देश में हिंदुओं की आबादी 80% है. इसका मतलब है कि 40% हिंदुओं ने बीजेपी को वोट नहीं दिया.”

    उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज की कोशिश भाजपा विरोधी वोटों को एकजुट कर एक राजनीतिक और सामाजिक गठबंधन बनाने की है, जिसमें मुस्लिम समुदाय और भाजपा विरोधी हिंदू मतदाता साथ आएं.

    Also Read : पटना में भी कोरोना की एंट्री, दो मरीज पॉजिटिव मिले

    Bihar Development Bihar Elections 2025 Bihar Politics Bihar visit central government Election Strategy Electoral Politics Jan Suraj Narendra modi Panchayati Raj Day PM modi Political Statement Prashant Kishor press conference Resource Utilization state government केंद्र सरकार चुनावी रणनीति. चुनावी राजनीति जन सुराज नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस पीएम मोदी प्रशांत किशोर प्रेस वार्ता बिहार की राजनीति बिहार चुनाव 2025 बिहार दौरा बिहार विकास राजनीतिक बयान राज्य सरकार संसाधनों का उपयोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज कांग्रेस का राजभवन घेराव, सरना धर्म कोड की मांग तेज
    Next Article शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन सपाट खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.