Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अखाड़ा बना जेम्स हाउस, भिड़े मालिक व दुकानदार, एक-दूसरे पर गंभीर आरोप
    क्राइम

    अखाड़ा बना जेम्स हाउस, भिड़े मालिक व दुकानदार, एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2023Updated:September 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार स्थित जेम्स हाउस में उस समय हंगामा मच गया, जब मकान मालिक उर्वशी सिन्हा भाड़ा लेने दुकान पहुंचीं. एक तरफ उर्वशी ने भाड़ेदार करण सिंह पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है तो दूसरी तरफ सरदार करण सिंह ने उर्वशी सिन्हा और उनके भाइयों पर पगड़ी खोलने का गंभीर आरोप लगा दिया है. जानकारी मिलते ही सिख समाज के लोग जुगसलाई थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी. इसके बाद जुगसलाई पुलिस दोनों तरफ से मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है.

    क्या है मामला

    बता दें कि जुगसलाई थाना अंतर्गत चौक बाजार के पास महावीर कॉम्प्लेक्स है, जिसमें 50 से ज्यादा दुकानदार दुकानदारी कर रहे हैं. विगत कई वर्षों से महावीर कंपलेक्स के ओनर द्वारा दुकानदारों पर दुकान खाली करने का केस न्यायालय में किया गया है. यह मामला न्यायालय में लंबित है. आज अचानक उर्वशी सिंह महावीर कॉम्प्लेक्स स्थित जेम्स हाउस पहुंची और भाड़े की मांग करने लगी. इस दौरान जेम्स हाउस के प्रोपराइटर करण सिंह के साथ हाथापाई हो गई.

    करण सिंह ने लगाए आरोप

    सरदार करण सिंह ने आरोप लगाया कि उर्वशी सिन्हा, पलटू सिंह और राजा सिंह उनकी दुकान पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती दुकान से बाहर निकाल कर उनके साथ मारपीट करने लगे. उनकी पगड़ी खोल दी. उन्होंने आरोप लगाया कि महावीर कॉम्प्लेक्स वाली जमीन धालभूमगढ़ के राजा द्वारा उनके पूर्वजों को दी गई थी. आज महावीर सिंह के परिवार वाले जमीन पर दावेदारी ठोक रहे हैं, जबकि मामला न्यायालय में लंबित है. बावजूद इसके महावीर सिंह के परिवार वालों द्वारा उनके साथ मारपीट कर उनकी पगड़ी खोली गई है.

    उर्वशी का क्या है कहना

    दूसरी तरफ महावीर कंपलेक्स की ओनर उर्वशी सिन्हा ने बताया कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है. सारे कागजात उनके पास हैं. उन्होंने अपने कॉम्प्लेक्स को भाड़े पर दिया है. आज वह भाड़ा मांगने गई तो जेम्स हाउस में करण सिंह बैठे हुए थे, जिन्होंने भाड़ा देने से इनकार किया, तब उन्होंने करण सिंह को दुकान खाली करने के लिए कहा. क्योंकि जेम्स हाउस वाली दुकान स्वर्ण सिंह को भाड़े में दी गई थी. इतना बोलना उर्वशी को भारी पड़ गया और करण सिंह ने उन्हें दुकान से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया. उनके कपड़े तक फाड़ डाले. उनपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि उनके द्वारा पगड़ी खोली गई है.

    jamshedpur Jamshedpur News Jamshedpur Update News Jugsalai Jamsay House Mahavir Complex Owner Shopkeeper Bhide जमशेदपुर जमशेदपुर अपडेट न्यूज जमशेदपुर न्यूज जुगसलाई जेम्सय हाउस महावीर कॉम्प्लेक्स मालिक दुकानदार भिड़े
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरायगढ़ में एक्सिस बैंक से 7 करोड़ की डकैती, फुटेज खंगाल रही पुलिस
    Next Article झारखंड के 25 प्रोमोटी आइपीएस की वरिष्ठता सूची जारी, मिला अलॉटमेंट ईयर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.