Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 7:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»जगदीश शेट्टार की भाजपा में दोबारा एंट्री, 7 महीने पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल
    ट्रेंडिंग

    जगदीश शेट्टार की भाजपा में दोबारा एंट्री, 7 महीने पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार सात महीने बाद दोबारा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पूर्व सीएम वीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में शेट्टार ने सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  बीवाई विजयेंद्र भी उपस्थित रहे. बता दें कि पिछले साल अप्रैल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जगदीश शेट्टार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और पार्टी के टिकट पर हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हे हार का सामना करना पड़ा था. भाजपा के महेश तेंगिनाकाई ने उन्हे 34,289 वोटों से हराया था.

    बता दें कि इससे पहले जगदीश शेट्टार ने पूर्व सीएम वीएस येदियुरप्पा और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष  बीवाई विजयेंद्र के साथ दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. भाजपा में वापसी पर जगदीश शेट्टार ने कहा कि बीजेपी ने काफी दायित्व दिए थे. पर कुछ कारणों से मैं कांग्रेस में शामिल हो गया था. उन्होंने कहा कि पिछले आठ-नौ महीनों में काफी चर्चा हुई. बीजेपी के कार्यकर्ता भी चाहते थे कि मैं वापस पार्टी में शामिल हो जाऊं. येदियुरप्पा और विजयेंद्र भी चाहते थे कि मैं बीजेपी में वापस लौटूं. उन्होंने आगे कहा कि मैं इस विश्वास के साथ के पार्टी में वापस लौट रहा हूं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे.

    #WATCH | Former Karnataka CM Jagadish Shettar re-joins BJP in the presence of former CM-senior party leader BS Yediyurappa and state BJP President BY Vijayendra, at BJP Headquarters in Delhi.

    He had quit BJP and joined Congress in April last year. pic.twitter.com/sVJpP9AVu2

    — ANI (@ANI) January 25, 2024

    ये भी पढ़ें: IND vs ENG : 246 रन पर सिमट गई इंग्लैंड की पहली पारी, स्पिनरों के जाल में फंसे इंग्लिश खिलाड़ी

    आज की खबर करंट न्यूज कर्नाटक कांग्रेस केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव गृह मंत्री अमित शाह जगदीश शेट्टार जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नई दिल्ली न्यूज हेडलाइन पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बीजेपी बीवाई विजयेंद्र भाजपा भाजपा मुख्यालय महेश तेंगिनाकाई मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधानसभा चुनाव वीएस येदियुरप्पा सिटी न्यूज स्थानीय खबर हुबली धारवाड़ सेंट्रल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डीजीपी और आईजी से मांगी जानकारी, चुनाव कराने की क्या है तैयारी
    Next Article राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दौड़ा पाकुड़, युवाओं ने शतप्रतिशत मतदान की ली शपथ

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.