Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»जैकलीन फर्नांडीस बोलीं, खुश रहना बेहद मुश्किल काम
    मनोरंजन

    जैकलीन फर्नांडीस बोलीं, खुश रहना बेहद मुश्किल काम

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस का कहना है कि खुश रहना बहुत मुश्किल है, जबकि दुखी और अवसादग्रस्त रहना बेहद आसान है।

    जैकलीन से पूछा गया कि आप हमेशा खुशदिल रहती हैं लेकिन जब आपको अपने व्‍यवहार का दूसरा रूप दिखाना पड़े तो क्‍या ये मुश्किल भरा होता है, इस पर उन्होंने कहा, “हमेशा खुश और पॉजिटिव रहने की सबसे नकारात्‍मक और परेशान करने वाली बात है कि जब भी आप कुछ अपने तरीके से करना चाहते हैं या अपनी कोई बात रखना चाहते हैं, कोई भी आपको सीरियसली नहीं लेता है। सब को लगता है कि आप किसी भी तरीके से कोई काम करो, ये बाद में उस पर अपनी रजामंदी दे ही देगी। मेरे साथ ये कई बार हुआ है कि जब मैं कोई चीज अपने तरीके से करना चाहती हूं या अपने लिए कोई स्‍टैंड लेना चाहती हूं तो लोग उसे उस तरीके से नहीं लेते शायद इसलिए क्‍योंकि मेरा एटिट्यूड उतना कड़क नहीं है।”

    जैकलीन ने कहा, “मैं हमेशा खुश रहने की कोशिश करती हूं और मैं बता दूं कि ये बहुत मुश्किल काम है। हमेशा खुश रहना बहुत मुश्किल है, जबकि दुखी और डिप्रेशन में रहना बेहद आसान है। जब आप दुखी और डिप्रेस रहते हैं तो आपको बहुत सारा अटेंशन मिलता है, हर कोई आपके बारे में पूछता है ‘क्‍या हुआ, अरे ये बड़ा दुखद है..’ लेकिन यदि आप हमेशा खुश रहते हैं तो लोगों को फर्क ही नहीं पड़ता और हर कोई सोचता है ‘वह ठीक हो जाएगी.’ चाहे उसके साथ रूखे तरीके से बात करो, उसे परेशान करो कुछ भी करो वो ठीक हो जाएगी. लेकिन असल में हम भी इंसान हैं और हम पूरे समय एक बहादुर की तरह सभी परिस्थितियों से जूझने के लिए तैयार रहते हैं और यह काफी मुश्किल है।”

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजाह्नवी कपूर बोलीं, काॅम्पटिशन से फर्क नहीं पड़ता है
    Next Article मानुषी छिल्लर अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर उत्साहित हैं

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.