Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»IT की टीम को शक, जमीन के अंदर भी संपत्ति छिपा रखा है, अब जमीन खोदने की तैयारी !
    झारखंड

    IT की टीम को शक, जमीन के अंदर भी संपत्ति छिपा रखा है, अब जमीन खोदने की तैयारी !

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2023Updated:December 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : नोटों के इतने बंडल मिलने के बाद आईटी टीम को अब भी शक है कि धीरज साहू ने इससे कई गुना बड़ा खजाना छिपा रखा है. आईटी की टीम को अंदेशा है कि धीरज साहू के रांची के रेडियम रोड में स्थित घर की जमीन के अंदर भी संपत्ति छिपाकर रखा गया है. आईटी की टीम रेडियम रोड स्थित आवास की जमीन खोदने की तैयारी कर रही है. इस पर अधिकारियों की टीम विचार कर रही है. रांची स्थित आवास पर गुरुवार को भी आईटी पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ी हुई हैं. अधिकारी लगातार आवासीय परिसर का काफी बारीकी से जायजा ले रहे हैं. नौवें दिन गुरुवार को भी आईटी की टीम की छापेमारी जारी है. राज्यसभा सांसद के लोहरदगा, रांची व ओड़िशा स्थित घर की जांच शुरू कर दी है. इन तीनों जगहों पर आईटी की टीम जियो सर्विलांस सिस्टम मशीन के जरिए घर की जमीन की तलाशी कर रही है. मशीन के जरिए जांच कर जमीन में मिट्टी के अंदर छिपे आभूषण और दूसरे सामानों की तलाश की जा रही है. आईटी के अधिकारियों को शक है कि धीरज साहू के घर की जमीन के नीचे भी खजाना छिपा हो सकता है. वहीं धीरज साहू के ठिकानों पर आईटी की टीम भी पहुंच चुकी है.

    अब तक मिल चुके हैं  351 करोड़ रूपये नगद

    आयकर विभाग को इस तलाशी में अबतक 351 करोड़ रुपये नकद मिल चुके हैं. झारखंड की राजधानी रांची में उनके निवास पर मंगलवार रात तक इस मशीन की मदद से कोने-कोने को खंगाला गया जिसके ऊपर स्क्रीन पर चीजें नजर आ रही थीं. बता दें कि छह दिसंबर को आयकर विभाग के कर्मियों ने यह तलाशी शुरू की थी.

    धीरज प्रसाद साहू अपने छह भाईयों में सबसे छोटे

    सांसद धीरज प्रसाद साहू अपने छह भाईयों में सबसे छोटे हैं. इनके बड़े भाई शिव प्रसाद साहू रांची लोकसभा सीट से तीन बार सांसद भी रहे. जबकि अन्य भाई उदय शंकर प्रसाद साहू, गोपाल साहू, नंदलाल प्रसाद साहू और किशोर प्रसाद साहू भी शराब कारोबार समेत अन्य व्यवसाय से जुड़े हैं.

    इसे भी पढ़ें: नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 14 December 2023: किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article गरीब और मजदूरों के साथ अत्याचार और शोषण नहीं होगा बर्दास्त : जुम्मन खान

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.