Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL मुंबई Vs कोलकाता :धमाकेदार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में पहुंची KKR, राहुल और अय्यर ने लगाए अर्धशतक
    खेल-सिनेमा

    IPL मुंबई Vs कोलकाता :धमाकेदार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में पहुंची KKR, राहुल और अय्यर ने लगाए अर्धशतक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    IPL 2021 फेज-2 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से हुआ। मैच की शुरुआत KKR के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155/6 का स्कोर बनाया। KKR के सामने 156 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने बहुत ही आसानी के साथ 29 गेंद शेष रहते सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

    मैच में मिली जीत के साथ ही कोलकाता पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस चौथे से छठे स्थान आ गई है।

    कोलकाता की जीत में चमके राहुल
    टारगेट का पीछा करते हुए राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 42 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में राहुल ने 8 चौके और तीन छक्के लगाए। IPL में त्रिपाठी का यह 7वां अर्धशतक रहा।

    अय्यर ने मचाया तहलका
    KKR के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंदों पर 53 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और तीन लंबे छक्के लगाए। अय्यर ने सिर्फ 25 बॉल पर अपना पहला IPL अर्धशतक पूरा कर लिया था। दूसरे विकेट के लिए अय्यर और राहुल त्रिपाठी के बीच 52 गेंदों पर 88 रनों की पार्टनरशिप देखने को मिली।

    गिल-अय्यर का तूफानी स्टार्ट
    KKR का पहला विकेट शुभमन गिल (13) के रूप में गिरा, उनकी विकेट जसप्रीत बुमराह के खाते में आई और उन्होंने धीमी गति के गेंद पर गिल को बोल्ड किया। आउट होने से पहले शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 3 ओवर में 40 रन जोड़े।

    बड़ा स्कोर बना सकती थी MI
    पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने 78 रनों की पार्टनरशिप निभाई। इस जोड़ी को देखते हुए लग रहा था कि मुंबई आसानी से 200+ का स्कोर बनाने में सफल रहेगी, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 155/6 का स्कोर ही बनी सकी। पहले विकेट के बाद टीम ने आखिरी के पांच विकेट 77 रन गंवाए।

    रोहित 30 गेंदों पर (33) रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हुए। IPL में यह 7वां और टी-20 फॉर्मेट में 9वां मौका रहा जब नरेन के खाते में रोहित की विकेट आई हो। हिटमैन के विकेट के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने सूर्यकुमार यादव (5) और 16वां अर्धशतक पूरा कर चुके क्विंटन डी कॉक (55) की विकेट चटकाई। ईशान किशन (14) भी कुछ खास नहीं कर सके और लॉकी फर्ग्यूसन को अपनी विकेट थमा बैठे। पोलार्ड ने (21) रनों की पारी खेली, लेकिन वह भी अंत तक टीम का साथ नहीं निभा सके। KKR के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फर्ग्यूसन दो-दो विकेट लेने में सफल रहे।

    रोहित ने रचा इतिहास
    मैच में पहले 18 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ अपने 1 हजार IPL रन पूरे किए। IPL में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले वह टूर्नामेंट के इतिहास के पहले खिलाड़ी बने। साथ ही रोहित ने IPL में अपने 5500 रन भी पूरे किए और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तीसरे स्थान पर भी पहुंच गए हैं। आज उन्होंने सुरेश रैना (5495) को पीछे छोड़ा।

    हार्दिक फिर बेंच पर
    मैच में एक बार फिर से ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला। इससे पहले CSK के खिलाफ भी उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। हार्दिक फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं है और उसी के चलते फेज-2 के पहले दो मैचों में उनको खेलने का मौका नहीं मिल है।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार सरकार कैबिनेट मीटिंग में शराबबंदी कानून पर बड़ा फैसला, इन जगहों पर शराब रखने की अनुमति
    Next Article श्याम किशोर बने सदर थाना के नए प्रभारी व सुनील तिवारी को मिला नामकुम का जिम्मा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.