Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 Final : आरसीबी और पंजाब में होगा खिताबी टकराव… जानें पिच रिपोर्ट
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 Final : आरसीबी और पंजाब में होगा खिताबी टकराव… जानें पिच रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंजाब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा लेकर आया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अब तक एक भी बार IPL ट्रॉफी नहीं जीती है, लिहाज़ा इस बार इतिहास रचने का सुनहरा मौका दोनों के पास है।

    RCB और PBKS : 18 साल की भूख, एक सुनहरा मौका

    पंजाब किंग्स 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है, वहीं RCB का यह चौथा फाइनल होगा। विराट कोहली की कप्तानी में तीन फाइनल गंवा चुकी RCB इस बार रजत पाटीदार की अगुवाई में ट्रॉफी जीतने को बेताब है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का भी बतौर कप्तान यह तीसरा फाइनल है – अब तक एक जीत और एक हार उनके नाम है।

    मैच विनर खिलाड़ी : किस पर होंगी निगाहें?

    RCB की ताकत : संतुलित टीम और कोहली की फॉर्म
    विराट कोहली इस सीजन 603 रन बनाकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनके साथ फिल सॉल्ट, मयंक अग्रवाल और कप्तान रजत पाटीदार ने भी कई मौकों पर मोर्चा संभाला है। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड 21 विकेट के साथ सबसे आगे हैं। उनके अलावा क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा ने अहम योगदान दिया है।

    पंजाब की उम्मीद : अनकैप्ड खिलाड़ियों का दमखम
    श्रेयस अय्यर ने 603 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। प्रभसिमरन सिंह (523 रन) और प्रियांश आर्य (451 रन) ने टॉप ऑर्डर को मजबूती दी है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह 18 विकेट के साथ सबसे सफल रहे हैं। युजवेंद्र चहल और विजयकुमार विशाक ने भी अच्छी गेंदबाजी की है।

    हेड-टू-हेड : बराबरी का मुकाबला

    IPL इतिहास में अब तक आरसीबी और पंजाब के बीच 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 18-18 मैच जीते हैं। इस सीजन में हुए तीन मुकाबलों में दो में आरसीबी ने बाजी मारी है, जिसमें क्वालिफायर-1 भी शामिल है।

    पिच और मौसम : टॉस की अहम भूमिका

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जा रही है। इस सीजन यहां 8 में से 6 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, लेकिन ओस की वजह से बाद में बल्लेबाजी करना फायदेमंद हो सकता है।
    मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के अनुसार बारिश की संभावना 64% है और शाम को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है।

    संभावित प्लेइंग- 11 :

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रोमारियो शेफर्ड, लियाम लिविंगस्टोन, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
    इम्पैक्ट प्लेयर : मयंक अग्रवाल।

    पंजाब किंग्स (PBKS) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, प्रियांश आर्य, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, युजवेंद्र चहल।
    इम्पैक्ट प्लेयर : प्रभसिमरन सिंह।

    Also Read : झारखंड के इन जिलों में हीट स्ट्रोक और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Ahmedabad IPL 2025 IPL 2025 Final Match IPL 2025 highlights IPL Final 2025 IPL Final Pitch Report IPL Final Weather IPL New Champion IPL today match Narendra Modi Stadium PBKS Playing 11 Punjab kings RCB Playing 11 rcb vs pbks Royal Challengers Bangalore Shreyas Iyer Virat Kohli अहमदाबाद आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबला आईपीएल 2025 हाइलाइट्स आईपीएल नया चैंपियन आईपीएल फाइनल 2025 आईपीएल फाइनल पिच रिपोर्ट आईपीएल फाइनल मौसम आज का आईपीएल मैच आरसीबी प्लेइंग 11 आरसीबी बनाम पंजाब नरेंद्र मोदी स्टेडियम पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विराट कोहली श्रेयस अय्यर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इन जिलों में हीट स्ट्रोक और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
    Next Article सारंडा के जंगल में मिला विस्फोटक का जखीरा, ओडिशा से लूटा गया था सामान

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.