Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, KKR को 8 रन से हराया
    खेल-सिनेमा

    IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, KKR को 8 रन से हराया

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता को आठ रन से हरा दिया है. आखिरी ओवर में जीत के लिए कोलकाता को 18 रन की जरूरत थी. आंद्रे रसेल स्ट्राइक पर थे और उनके लिए यह बहुत मुश्किल काम नहीं था. उन्होंने पहली गेंद पर छक्का भी लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर आउट हो गए और इसी के साथ कोलकाता की हार तय हो गई. बाकी चार गेंदों में उमेश और साउदी मिलकर तीन रन बना पाए और कोलकाता की टीम यह मैच आठ रन से हार गई.

    बता दें कि लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने निराशाजनक आगाज किया. सैम बिलिंग्स 4 गेंदों में 4 रन ही बना सके. उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में अपना शिकार बनाया. बिलिंग्स ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद चौथी गेंद पर पुल करने की कोशिश की, जो बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर खड़ी हो गई. ऐसे में विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने एक आसान सा कैच लपक लिया. वहीं, गुजरात को दूसरी सफलता भी शमी ने दिलाई. उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर सुनील नरेन को आउट किया. नरेन का बल्ला नहीं चला और वह 5 गेंदों में 5 रन ही बना पाए. उनका विकेट 10 के कुल स्कोर पर गिरा.

    कोलकाता को तीसरा झटका नितीश राणा के तौर पर लगा. नरेन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे राणा सस्ते में विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 7 गेंदों में 2 रन बनाए. वह चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर फर्ग्यूसन का शिकार बने. गेंद पिच पर पड़ने बाद अंदर की ओर आई बल्ले को चूमकर विकेट के पीछे साहा के दस्तानों में समा गई. फर्ग्यूसन ने आउट की अपील की पर मैदान अंपायर ने इनकार किया. ऐसे में जीटी ने रिव्यू लिया और अल्ट्रा एज में दिखा कि गेंद, बल्ले को छूकर विकेटकीपर के पास गई है.

    केकेआर का चौथा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर के तौर पर गिरा है. मुश्किल हालत में श्रेयस भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन जोड़कर विकेट खो दिया. उन्होंने 15 गेंदें का सामने करने के बाद एक चौका और एक छक्का ठोका. उन्हें यश दयाल ने सातवें ओवर की पहली गेंद प पवेलियन की राह दिखाई. रिंकू को यश दयाल ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया. वह उठाकर शॉट खेलने की फिराक में थे, लेकिन गेंद बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर साहा के दस्तानों में समा गई. रिंकू ने पांचवें विकेट के लिए वेंकटेश अय्यर के साथ संग 45 रन की पार्टनरशिप की.

    राशिद खान ने गुजरात को छठी सफलता वेंकटेशन अय्यर के तौर पर दिलाई. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर वेंकटेश एक बार फिर रंग में नजर नहीं आए. उन्होंने 17 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 17 रन बनाए. वेंकटेश 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्‍लॉग स्‍वीप करने के चक्कर में डीप मिडविकेट पर अभिनव मनोहर को कैच दे दिया. मनोहर ने बाउंड्री से कुछ इंच की दूरी पर बेहद बेहतरीन कैच लपका.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 साल की नाबालिग से गैंगरेप, पांच नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
    Next Article 24 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.