Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»हरियाण के नूंह सहित कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, 2 दिन के लिए कर्फ्यू, सीएम ने की शांति की अपील, संसद में उठा मुद्दा
    देश

    हरियाण के नूंह सहित कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, 2 दिन के लिए कर्फ्यू, सीएम ने की शांति की अपील, संसद में उठा मुद्दा

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को हिंसा और बवाल के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। नूंह सहित कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हरियाणा से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी इंटरनेट सेवा बंद है। हिंसा की आग दिल्ली से सटे गुरुग्राम तक पहुंच गई है। जगह-जगह पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जिले में 2 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि पुलिस ने नूंह के एक शिव मंदिर से लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला है।

    राज्यसभा में उठा नूंह हिंसा का मुद्दा

    अब राज्यसभा में भी नूंह हिंसा का मुद्दा उठ गया है। आप सांसद सुशील गुप्ता और संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा अध्यक्ष को नोटिस दिया है। दोनों सांसदों ने नूंह हिंसा को लेकर नोटिस दिया है। राज्यसभा में इस घटना पर चर्चा करना चाहते हैं।

    उपद्रवियों ने सैंकड़ों वाहनों को फूंका, करोड़ों रुपए का नुकसान

    इस हिंसा में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। जिसका अभी आकलन कर पाना मुश्किल हो रहा है। उपद्रवियों ने सैंकड़ों वाहनों को फूंक दिया है। हालात अभी नियंत्रण में नहीं है। हालात पर काबू करने के लिए इलाके में पैरामिल्ट्री की कंपनियों की तैनाती की गई है। गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और पलवल जिलों के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर में 1 अगस्त की छुट्टी करने का आदेश जारी किया गया है।

    कुल पांच लोगों की मौत

    वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नूंह समेत सभी जगह स्थिति सामान्य है। कुल पांच लोगों की मौत की अभी तक सूचना आ रही है। जिसमें दो पुलिसकर्मी और तीन आम नागरिक शामिल है। नूंह में जो कुछ भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की जनता से हाथ जोड़कर प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ऐसे नाजुक समय में हम शांति और आपसी भाईचारा कायम रखें। अमन विरोधी ताकतों और हिंसा की सियासत को हम सभी को मिल जुलकर हराना है।

    कैसे हुई हिंसा

    पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद की ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोक लिया और पथराव करने लगे। जिसके बाद जुलूस में शामिल कारों को आग लगा दी गई। पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने पलटवार करते हुए यात्रा को रोकने वाले युवकों पर पथराव कर दिया। इस यात्रा को बीजेपी की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने ही झरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जूलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात थी।

    झड़प की वजह ये आ रही है सामने

    मीडिया रिपोर्टस की माने तो बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जो झड़प की वजह बना। राजस्थान में दो मुस्लिम युवकों की हत्या में वांछित गोरक्षक मोनू मानेसर को जुलूस में शामिल होना था। लेकिन विश्व हिंदू परिषद के सलाह के बाद मोनू मानेसर ने जूलूस में भाग नहीं लिया। क्योकि इससे तनाव और बढ़ सकता था। मोनू मानेसर ट्विटर पर नूंह आने की चुनौती देने की धमकियां भी दी गई थी।

    Chief Minister Arvind Kejriwal Chief Minister Manohar Lal Khattar deployment of paramilitary companies gurugram Haryana internet service stopped issue raised in Rajya Sabha new delhi Nuh ruckus Violence
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमणिपुर हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, डीजीपी को भेजा समन, 7 अगस्त को होगी पेशी
    Next Article विष्णु अग्रवाल को पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ईडी ने मांगी सात दिनों की रिमांड, 2 अगस्त को होगी सुनवाई

    Related Posts

    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.