Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विष्णु अग्रवाल को पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ईडी ने मांगी सात दिनों की रिमांड, 2 अगस्त को होगी सुनवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    विष्णु अग्रवाल को पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ईडी ने मांगी सात दिनों की रिमांड, 2 अगस्त को होगी सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2023Updated:August 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कारोबारी विष्णु अग्रवाल को मंगलवार को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच विष्णु अग्रवाल को भी ईडी दफ्तर से कोर्ट लाया गया। सिविल कोर्ट स्थित PMLA कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने विष्णु अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया है। जमीन घोटाले में गिरफ्तार विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए ईडी उन्हें रिमांड पर लेने वाली है। ईडी ने सात दिनों की रिमांड मांगी है। बुधवार को रिमांड की अवधि को लेकर अदालत में सुनवाई होगी। रिमांड मंजूर होने पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से विष्णु अग्रवाल को ईडी दफ्तर लाया जाएगा, जहां उनसे जमीन घोटाले मामले में पूछताछ होगी।

    कोर्ट में पेश किए जाने के बाद विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता ने याचिका दाखिल कर पूछा कि गिरफ्तार करने का क्या आधार है जिसपर विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि उनके पास विष्णु अग्रवाल की गिरफ्तारी का ठोस आधार है। दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल को  न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब बुधवार को विष्णु अग्रवाल द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई होगी। सेना जमीन घोटाला मामले में विष्णु अग्रवाल 31 जुलाई की शाम ED कार्यालय पहुंचे थे। ईडी के अधिकारियों ने पांच घंटे की पूछताछ के बाद विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था।

    जमीन घोटाले मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

    झारखंड-बंगाल के बड़े जमीन कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से ईडी ने सोमवार को लंबी पूछताछ की थी, ईडी ने जांच में हैरान करने वाला तथ्य पाया था। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक विष्णु अग्रवाल जमीन घोटाले से लाभांवित होने वाले प्रमुख व्यक्ति हैं। वहीं विष्णु अग्रवाल अपने प्रभाव से अफसरों से मनमर्जी का काम लेते थे। ईडी ने जांच में पाया है कि जमीन से जुड़े मामलों में विष्णु अग्रवाल ने कई बार आर्डर तक अपने दफ्तर में ही लिखवाया, इसके बाद टाइम की गई कॉपी पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर आदेश निकाले।ईडी ने जांच में यह भी पाया है कि विष्णु अग्रवाल के दफ्तर में टाइप की गई कुछ ऑर्डर पर तत्कालीन डीसी छवि रंजन ने भी हस्ताक्षर किए हैं। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद विष्णु अग्रवाल को ईडी ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया था।

    चेशायर होम रोड समेत कई जमीन में फर्जीवाड़ा का आरोप

    विष्णु अग्रवाल के खिलाफ जांच में ईडी को काफी तथ्य मिले हैं। ईडी ने पाया है कि चेशायर होम रोड में एक एकड़ जमीन की खरीद फर्जी दस्तावेजों से हुई थी। इसके अलावे सेना की सिरमटोली की जमीन भी गलत दस्तावेज के आधार पर की गई थी। वहीं पुगड़ू में 9.30 एकड़ जमीन की खरीद बिक्री में भी गलत दस्तावेजों का प्रयोग हुआ था। खासमहल जमीन के लिए पहले जहां जमीन मालिक आशीष कुमार गांगुली ने सरकार को लीज का आवेदन दिया था, वहीं बाद में इस जमीन की रजिस्ट्री फर्जी तरीके से विष्णु अग्रवाल के पक्ष में कर दी गई। इस मामले में तत्कालीन सीओ, जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों से ईडी ने बीते एक सप्ताह में पूछताछ की थी।

    Birsa jail ED ED asked seven days remand jail jharkhand Land Scam PMLA court ranchi Vishnu Aggarwal Vishnu Aggarwal appeared in court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरियाण के नूंह सहित कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, 2 दिन के लिए कर्फ्यू, सीएम ने की शांति की अपील, संसद में उठा मुद्दा
    Next Article लोबिन हेम्ब्रम ने अपनी ही सरकार पर फिर साधा निशाना, पूछा- स्थानीय नीति और 5 लाख रोजगार कहां है?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.