Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू, सीसीटीवी से की जा रही है निगरानी
    ट्रेंडिंग

    बिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू, सीसीटीवी से की जा रही है निगरानी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार में इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2024 गुरुवार (1 फरवरी) से शुरू हो गई. इंटर की यह परीक्षा 12 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके लिए राज्य के 38 जिलों में 1,523 केंद्र बनाए गये हैं. परीक्षा में 13,04,352 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 6,77,921 छात्र तथा 6,26,431 छात्राएं होंगी.

    पहले दिन 1 फरवरी को प्रथम पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक जीवविज्ञान (विज्ञान) व दर्शन शास्त्र (कला) की परीक्षा हुई. अपराह्न दो बजे से सायं 5.15 बजे तक दूसरी पाली में अर्थशास्त्र (कला व वाणिज्य) की परीक्षा होगी.

    बताया गया कि पहली पाली में परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले नौ बजे तक केंद्र में प्रवेश लेना है. अपराह्न दो बजे शुरू होने वाली द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए डेढ़ बजे तक प्रवेश करना होगा. इसके बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है. परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी. सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी होगी.

    गत वर्षों की तरह इस बार भी उत्तरपुस्तिका एवं ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों के फोटो सहित नाम, रौल कोड, रौल नंबर, विषय कोड, विषय का नाम, पाली, पंजीयन संख्या एवं परीक्षा की तिथि आदि पहले से प्रिंटेड रहेंगे.

    सूचनाओं के तुरंत आदान-प्रदान के लिए बीएसईबी एग्जाम 2024 नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें सभी जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पदाधिकारी जुड़े हैं.

    परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रानिक घड़ी व स्मार्ट वाच पहन कर परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं करना है. परीक्षार्थी मात्र सुई वाली घड़ी पहन कर ही परीक्षा भवन में प्रवेश कर सकते हैं.

    कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के उद्देश्य से केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे तथा हर 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था की गई है. केंद्राधीक्षक को छोड़कर परीक्षा कक्ष में कोई भी परीक्षार्थी, वीक्षक तथा अन्य पदाधिकारी या कर्मी मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे.

    परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि ठंड को देखते हुए परीक्षार्थियों को इस बार इंटर की परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर आने की अनुमति दी गई है. मैट्रिक की परीक्षा में इस नियम में परिवर्तन किया जा सकता है.

     

    Bihar education Exam Inter johar live news इंटर जोहार लाइव न्यूज़ परीक्षा बिहार शिक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन को लेकर निकली ईडी की टीम, पीएमएलए कोर्ट में किया जाएगा पेश
    Next Article न्याय यात्रा : 3 फरवरी को राहुल गांधी पहुंचेंगे जामताड़ा, कार्यकर्ताओं में जोश  

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.