Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बिहार का जख्मी जवान शहीद, बक्सर में आज होगा अंतिम संस्कार
    ट्रेंडिंग

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बिहार का जख्मी जवान शहीद, बक्सर में आज होगा अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2025Updated:June 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑपरेशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Buxar : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन हमले में जख्मी जवान शहीद हो गए। शहीद जवान हवलदार सुनील सिंह यादव बिहार के बक्सर जिले के चौसा निवासी थे, जिन्हें आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार रात 7:45 बजे इंडिगो विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचा, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, DGP विनय कुमार, SP अवकाश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर वीर सपूत को सम्मानित किया।

    सम्मान में लगाए गए नारे

    पटना एयरपोर्ट से शहीद के पार्थिव शरीर को विशेष सैन्य वाहन से उनके पैतृक गांव चौसा लाया गया। इस दौरान सड़कों पर तिरंगा लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोग अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए बेकरार दिखे और कई लोगों ने सुनील सिंह यादव के सम्मान में नारे लगाए।

    वीरगति प्राप्त हुई

    सुनील सिंह यादव 9 मई को राजौरी में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में बेतरह जख्मी हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उधमपुर के सैन्य अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया, जहां उन्होंने वीरगति प्राप्त की। 2002 में सेना में भर्ती हुए सुनील की वीरता की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। उनके गांव में मातम का माहौल है, और परिजनों ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने की मांग की है।

    परिवार और पृष्ठभूमि

    सुनील सिंह यादव के पिता जगनारायण यादव एक किसान हैं, जबकि उनकी मां सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े सुनील के दो छोटे भाई हैं—चंदन सिंह और अनिल यादव, जो खेती-किसानी में संलग्न हैं। सुनील के दो बेटे हैं, 14 वर्षीय सौरभ और 7 वर्षीय किशोर।

    CM नीतीश कुमार ने जताया शोक

    CM नीतीश कुमार ने सुनील सिंह यादव की शहादत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “हवलदार सुनील कुमार सिंह ने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।” उन्होंने शहीद के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की और घोषणा की कि शहीद के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही, उनका अंतिम संस्कार पूर्ण पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए बिहार के बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह जी के शहीद होने पर मर्माहत हूं। उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
    शहीद…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) June 7, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर और बिहार के शहीद

    ऑपरेशन सिंदूर, 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद शुरू किया गया था, जिसके तहत भारतीय वायुसेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इस ऑपरेशन में बिहार के छह जवान शहीद हुए, जिनमें सुनील सिंह यादव के अलावा सारण के मोहम्मद इम्तियाज (बीएसएफ), सिवान के रामबाबू सिंह, नवादा के मनीष कुमार, नालंदा के सिकंदर राउत और भागलपुर के संतोष यादव शामिल हैं।

    क्षेत्र में शोक की लहर

    सुनील सिंह यादव की शहादत ने बक्सर और चौसा में शोक की लहर पैदा कर दी है। स्थानीय लोग और नेता उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी वीरता और समर्पण ने पूरे बिहार में सम्मान और गर्व का भाव जागृत किया है। शहीद सुनील सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव चौसा में पूर्ण राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ होगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होने की उम्मीद है।

    Also Read : बिहार के इस जिले में अगले महीने शुरू होगा 10 मेगावाट बिजली उत्पादन

    Bihar brave son Buxar district Chausa village Deputy CM Samrat Choudhary DGP Vinay Kumar Governor Arif Mohammad Khan Guard of Honour indian army IndiGo flight jammu and kashmir last rites Martyr Havildar Sunil Singh Yadav martyred soldier Operation Sindoor Pakistani drone attack Patna Airport Rajouri SP Avkash Kumar Tejashwi Prasad Yadav tribute अंतिम संस्कार इंडिगो विमान एसपी अवकाश कुमार ऑपरेशन सिंदूर गार्ड ऑफ ऑनर चौसा गांव जम्मू-कश्मीर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी डीजीपी विनय कुमार तेजस्वी प्रसाद यादव पटना एयरपोर्ट पाकिस्तानी ड्रोन हमला बक्सर जिला बिहार राजौरी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां वीर सपूत शहीद जवान शहीद हवलदार सुनील सिंह यादव श्रद्धांजलि सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोटो, बाइक और साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौ’त
    Next Article झारखंड शराब घोटाला: 38 करोड़ से अधिक की हेराफेरी में 6 कारोबारियों को नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    Latest Posts

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.