Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत के बाद भारत की उम्मीदें अफगानिस्तान पर
    खेल-सिनेमा

    स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत के बाद भारत की उम्मीदें अफगानिस्तान पर

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुबई : भारत ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के मैच में स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी है.

    पूरा मैच 24.1 ओवर तक चला. भारत ने पहले स्कॉटलैंड को 17.4 ओवर में 85 रन पर आउट कर दिया और उसके बाद 6 . 3 ओवर में मैच जीत लिया. इससे भारत का नेट रनरेट प्लस 1 . 619 हो गया जो ग्रुप की छह टीमों में सर्वश्रेष्ठ है.पहले स्थान पर काबिज पाकिस्तान का नेट रनरेट भी प्लस 1 . 065 है.

    अफगानिस्तान के नेट रनरेट प्लस 1 . 481 को पीछे छोड़ने के लिये भारत को लक्ष्य 7 . 1 ओवर में हासिल करना था। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहले पांच ओवर में ही 70 रन बना डाले. राहुल ने 19 गेंद में 50 और रोहित ने 16 गेंद में 30 रन बनाये.

    भारत के 50 रन चार ओवर में बन गए जो इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक है. भारतीय बल्लेबाजों ने मिलकर 11 चौके और चार छक्के लगाये.

    सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदें हालांकि अफगानिस्तान पर टिकी है जिसे रविवार को न्यूजीलैंड से खेलना है।अफगानिस्तान की जीत के मायने हैं कि भारत को पता होगा कि नामीबिया को कैसे हराना है. न्यूजीलैंड की जीत से हालांकि भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगा.

    राहुल की बल्लेबाजी को देखकर लगा कि भारतीय टीम इन हालात से कितनी आहत है और अब अपने हाथ में जो कुछ भी है, उसे करने में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती.

    इससे पहले मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 17 . 4 ओवर में 85 रन पर आउट कर दिया.

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने 33वें जन्मदिन पर टूर्नामेंट में पहली बार टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ही स्पैल में खतरनाक गेंदबाजी करके स्कॉटलैंड को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी.

    बुमराह इसके साथ ही युजवेंद्र चहल (65 विकेट) को पछाड़कर इस प्रारूप में भारत के लिये सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए

    सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंसी (19 गेंद में 24 रन) ने बुमराह को स्क्वेयर लेग पर छक्का और वरूण चक्रवर्ती को चौका लगातर हाथ खोलने के संकेत दिये. स्कॉटिश कप्तान काइल कोएत्जर (1) को बुमराह ने पहले यार्कर डाली और फिर धीमी गेंद पर बोल्ड किया.

    मोहम्मद शमी ने मुंसी को पवेलियन भेजा. शमी और जडेजा ने 15 . 15 रन देकर तीन तीन विकेट लिये. जडेजा ने मैथ्यू क्रॉस (दो), रिची बेरिंगटन (0) और माइकल लीस्क (12 गेंद में 21 रन) को आउट किया.

    स्कॉटलैंड का स्कोर दस ओवर के बाद चार विकेट पर 44 रन था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मुड़कर नहीं देखा.

    कालम मैकलियोड ने 28 गेंद में 16 रन बनाये जिसके बाद शमी ने पारी का अंत कर दिया.

    स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने नामीबिया और अफगानिस्तान जैसी कमोबेश कमजोर टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था.

    भारत के लिये रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन देकर एक विकेट लिया जबकि वरूण चक्रवर्तीने 15 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची एक्सप्रेस के पूर्व संपादक एवं संचालक श्री पवन मारू का कोलकाता में निधन
    Next Article भाई दूज पर शुभ मुहूर्त में करें टीका, जानें पूजा की विधि

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.