Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2026 ♦ 4:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, पहले मैच में रहाणे कप्तान
    खेल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, पहले मैच में रहाणे कप्तान

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम का चयन किया.

    घोषित टीम में, अजिंक्य रहाणे 25 नवंबर को कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट में टीम का नेतृत्व करेंगे. विराट कोहली मुंबई में दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे और टीम का नेतृत्व करेंगे. मुंबई टेस्ट 3 दिसंबर को होना है.

    जैसी कि उम्मीद थी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने आराम दिया है.

    नामीबिया के खिलाफ T20I कप्तान के रूप में अपने आखिरी मैच के बाद विराट कोहली ने कहा था कि ये उनके कार्यभार को प्रबंधित करने का समय है. विराट कोहली ने “भारी कार्यभार” और उस पर बनाए गए दबाव पर भी बातचीत की.

    कोहली ने कहा, “राहत सबसे पहले (T20I कप्तानी छोड़ने पर). ये एक सम्मान की बात है लेकिन चीजों को सही परिप्रेक्ष्य में रखने की जरूरत है. मुझे लगा कि यह मेरे कार्यभार को प्रबंधित करने का सही समय है. यह छह या सात साल का भारी कार्यभार है. सभी खिलाड़ी शानदार रहे हैं, मुझे पता है कि हमें यहां परिणाम नहीं मिले हैं, लेकिन हमने वास्तव में कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है,”

    भारत की टेस्ट टीम: अजिंक्य रहाणे (c), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (VC), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (W), केएस भारत (W), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा.

    कोहली दूसरे टेस्ट मैच से टीम का हिस्सा होंगे और अगुवाई करेंगे.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 12वीं के छात्र का तालाब में मिला शव, मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका था
    Next Article सर्दियों में मुंह पर लगने वाली ठंडी हवा से भी हो सकती है एलर्जी, इन चार अंगों का रखें विशेष ख्‍याल

    Related Posts

    खेल

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026
    झारखंड

    रांची के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय की तीन बेटियों ने किया कमाल, भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ चयन

    May 12, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगह तलाशने में जुटी सरकार

    May 10, 2026
    Latest Posts

    महंगाई पर गरजी कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

    May 16, 2026

    नेहा राज ह’त्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ म’र्डर

    May 16, 2026

    नाबालिग के गुनहगार को 20 साल की सजा, ₹45 हजार जुर्माना

    May 16, 2026

    10 साल से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस ने रांची से दबोचा

    May 16, 2026

    गुमला सम्प्रेक्षण गृह से फरार तीन किशोर 24 घंटे में बरामद

    May 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.