Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 107 रनो से हराया, दर्ज की बड़ी जीत
    खेल-सिनेमा

    भारत महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 107 रनो से हराया, दर्ज की बड़ी जीत

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    माउंट माउंगानुई: भारतीय टीम ने रविवार को यहां बे ओवल में 2022 आईसीसी महिला के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन से जीत दर्ज की. भारत के 244 के जवाब में पाकिस्तान टीम 43 ओवर में 137 रन पर ही सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बल्लेबाज सिदरा अमिन (30) और डायना बैग (24) ने बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाईं, क्योंकि भारतीय गेंदबाज शुरु से ही पाक के बल्लेबाजों पर हावी रहीं जिससे टीम 43 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई. वहीं, भारतीय टीम की गेंदबाज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जिसमें जावेरिया खान (11), आलिया रियाज (11), फातिमा सना (17) और सिदरा नवाज (12) के विकेट शामिल हैं.

    वहीं, गेंदबाज गोस्वामी ने दो विकेट चटकाए, जिसमें सिदरा अमिन (30) और निदा दार (4) का विकेट शामिल है. स्नेहा राणा ने भी ओमायमा सोहेल (5) और नास्रा संधू (0) के विकेट झटके. दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह ने भी एक-एक विकेट झटका. इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाज पूजा वस्त्रेकर (59 में से 67), स्नेह राणा (48 में नाबाद 53) और स्मृति मंधाना (75 में से 52) के शानदार अर्धशतक की बदौलत, भारत ने सात विकेट खोकर 244 रन बनाए. वस्त्रेकर, राणा और मंधाना के अलावा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी एक अच्छी पारी (57 में से 40) खेली और भारत को एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल करने में मदद की.

    सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (0) को पाकिस्तान की तेज गेंदबाज डायना बेग ने तीसरे ओवर में आउट कर दिया. हालांकि, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की और भारत को मजबूत नींव रखने में मदद की. पाकिस्तान ने भारतीय पारी को कमजोर करने के लिए दीप्ति शर्मा (40), स्मृति मंधाना (52), हरमनप्रीत कौर (5), ऋचा घोष (1) और मिताली राज (9) के विकेट चटकाए. 33.1 ओवरों में 114/6 पर, भारत इस समय संकट की स्थिति में था. इस बीच, पूजा वस्त्रेकर (67) और स्नेह राणा (नाबाद 53) ने भारत को मैच में वापसी कराई. दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की, जिससे शानदार पारी की बदौलत टीम ने सात विकेट खोकर 244 बनाए. बल्लेबाजी के दौरान वस्त्रेकर और राणा ने अब महिला विश्व कप में सातवें विकेट के लिए सर्वाधिक साझेदारी का रिकॉर्ड बना लिया है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा और कांग्रेस को किनारे कर देश में थर्ड फ्रंट बनाना उपयोगी नहींः सरयू
    Next Article सीसीएलकर्मी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवायी थी हत्या

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.