Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत और ​​दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज: भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराया
    खेल-सिनेमा

    भारत और ​​दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज: भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराया

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सेंचुरियन: तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में गुरुवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत ने दक्षिण अफ्रीका 113 रनों से मात दी है. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. 305 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई. टीम की ओर से कप्तान डीन एल्गार (77) ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए.

    वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने बेहतरी गेदबाजी की. शमी और बुमराह ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. पांचवें दिन के पहले सत्र में प्रोटियाज ने 94/4 से आगे खेलते हुए जल्द ही लंच तक टीम ने 187/7 हो चुके थे, जिसमें कप्तान डीन एल्गर (77), डीकॉक (21) और मुलडर (1) रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान बुमराह, सिराज और शमी ने एक-एक विकेट लिया.

    इसके बाद दूसरे सत्र में आते ही दक्षिण अफ्रीका की टीम 191 रनों पर ढेर हो गई. इस सत्र की शुरुआती ओवर में ही शमी ने जेनसेन (13) रनों पर आउट कर दिया, तो वहीं अश्विन ने अगले ओवर में कगिसो रबाडा (0) और लुंगी एनगिडी (0) को आउट कर सेंचुरियन टेस्ट में जीत हासिल कर ली.

    बता दें, भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 305 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 191 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत ने सेंचुरियन टेस्ट 113 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

    भारत की तरफ से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. जबकि रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले. बता दें, लंच के बाद मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मार्को जेनसन को पवेलियन भेजकर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका दिया.

    इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कैगिसो रबाडा को रविचंद्रन अश्विन ने बिना खाता खोले आउट कर दिया. इसके बाद उन्होंने नगीदी को आउट करके दक्षिण अफ्रीका की टीम को ऑल आउट कर दिया. भारत ने 113 रनों से मैच जीत लिया है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड फिल्म निर्माता विजय गलानी का लंदन में कैंसर से निधन, सलमान खान स्टारर वीर मूवी के थे प्रोड्यूसर
    Next Article रांची में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, राज हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज़

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.