Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2025Updated:October 25, 2025No Comments2 Mins Read36
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घाटशिला उपचुनाव में प्रचार अभियान के दौरान हेमंत सरकार पर कड़ा हमला बोला। दामपाड़ा हाट मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से सत्ता में रही इंडी ठगबंधन “निर्लज्ज ठगबंधन” है और अब भी उपचुनाव में जनता से वोट मांग रही है।

    मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में कोई विकास नहीं हुआ, बल्कि लूट और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में दलाल और बिचौलियों द्वारा राज्य के बालू, खनिज, लोहा और कोयले की अवैध निकासी की जा रही है।

    उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी तीखा निशाना साधा। अस्पतालों में दवाई, डॉक्टर, नर्स और एंबुलेंस की कमी है, स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, और वृद्धा तथा दिव्यांग पेंशन तक बंद हैं। साथ ही दावा किया कि माय्या सम्मान की राशि विदेशी नागरिक भी हड़प रहे हैं।

    गरीबों की समस्याओं का जिक्र करते हुए मरांडी ने कहा कि उनके लिए बालू नहीं मिल रहा, ट्रैक्टर भरा बालू लेने पर थानेदार रोकथाम और वसूली कर रहे हैं, जबकि पुलिस और दलाल-माफियाओं में मिलीभगत है।

    राज्य के युवाओं के मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं मिल रहा, परीक्षाएं रद्द हो रही हैं और बेरोजगारी भत्ता तक नहीं मिल रहा। आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है।

    मरांडी ने आरोप लगाया कि घाटशिला क्षेत्र में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को हेमंत सरकार के संरक्षण में बसाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की डेमोग्राफी बदल रही है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित और पिछड़े वर्ग की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी करती है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अलग राज्य बनाते समय बुनियादी सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया और केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से राज्य के विकास पर ध्यान दे रही है।

    मरांडी ने उपचुनाव को राज्य सरकार को सबक सिखाने का अवसर बताते हुए कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए घर-घर संपर्क करने का आह्वान किया।

    Babulal marandi Bjp Corruption development education Ghatsila By-election Healthcare Hemant Soren Illegal Mining Jharkhand Politics migrant issues NDA Rohingya tribal issues unemployment voter outreach
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
    Next Article रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.