Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs AUS: 13 साल बाद मेलबर्न में टेस्ट हारा भारत, सीरीज में 2-1 से पिछड़ा
    खेल-सिनेमा

    IND vs AUS: 13 साल बाद मेलबर्न में टेस्ट हारा भारत, सीरीज में 2-1 से पिछड़ा

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2024Updated:December 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मेलबर्न: मेलबर्न में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 184 रनों से हार मिली. इस हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को जोर का झटका लगा है.

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए, जिसमें स्टीव स्मिथ की शानदार 140 रनों की पारी प्रमुख थी. जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 369 रन बनाए. भारत के लिए 21 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन मेजबान टीम ने भारतीय टीम पर 105 रनों की बढ़त हासिल की. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 234 रन बनाए, जिसमें मार्नस लाबुशेन (70), कप्तान पैट कमिंस (41) और नाथन लियोन (41) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. भारत को 340 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन पूरी टीम 79.1 ओवर में सिर्फ 155 रनों पर सिमट गई और मैच हार गई.

    भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए, लेकिन उनका आउट होना भारत की हार का कारण बना. रोहित शर्मा (9), विराट कोहली (5) और केएल राहुल (0) पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए, जिससे सोशल मीडिया पर इन तीनों बल्लेबाजों को हार की जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और कुल 9 विकेट लेकर अपनी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. बुमराह ने दोनों पारियों में मेडन ओवर डालते हुए 99 रन पर 4 और 57 रन पर 5 विकेट लिए.

     

    184 रनों से हार 9 विकेट ऑस्ट्रेलिया केएल राहुल चौथा टेस्ट जसप्रीत बुमराह नीतीश कुमार रेड्डी बुमराह की गेंदबाजी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत भारतीय क्रिकेट टीम मेलबर्न मैच हार यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विराट कोहली शतक सीरीज 2-1 सोशल मीडिया स्टीव स्मिथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीच रोड चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, सवार ने कूदकर बचाई जान
    Next Article  दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगा हर महीने 18 हजार रुपये, केजरीवाल ने की बड़ी घोषणा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रियंका गांधी के बेटे लगाने जा रहे थे प्रदर्शनी, बिकानेर हाउस ने 105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026
    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.