Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो के सरकारी हॉस्पिटल में दवाइयां जलाने का मामला, डीसी ने दिए जांच के आदेश
    झारखंड

    बोकारो के सरकारी हॉस्पिटल में दवाइयां जलाने का मामला, डीसी ने दिए जांच के आदेश

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2026Updated:March 15, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक तरफ जहां गरीब मरीजों को सरकारी हॉस्पिटलों में इलाज के दौरान पूरी दवाइयां नहीं मिल पातीं, वहीं दूसरी तरफ बोकारो के सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में दवाइयों को जलाने का मामला सामने आया है। जैसे ही यह घटना सामने आई, जिला प्रशासन हरकत में आ गया। बोकारो के डीसी अजय नाथ झा ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

    आयरन की गोलियों समेत प्रचार सामग्री जलाई गई

    मिली जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में आयरन की गोलियों के साथ-साथ कई पुराने प्रचार-प्रसार से जुड़े पोस्टर और कागजात भी जलाए गए। इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई।

    सालों से बंद कमरों से निकली पुरानी दवाइयां

    बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन कार्यालय से सटे दो कमरों में वर्ष 2011 से आयरन की गोलियां और कई पुराने कागजात रखे हुए थे। ये कमरे काफी समय से बंद पड़े थे। हाल ही में सिविल सर्जन ने इन कमरों की सफाई कराने का निर्देश दिया था, ताकि सफाई के बाद उन्हें फिर से उपयोग में लाया जा सके। सफाई के दौरान कमरे से पुरानी दवाइयां और कागजात बाहर निकाले गए। इसके बाद इन्हें जला दिया गया। जब यह बात सामने आई तो मामला सुर्खियों में आ गया।

    सिविल सर्जन बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

    बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मजिस्ट्रेट की तैनाती, जल्द आएगी जांच रिपोर्ट

    इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई है। डीसी के निर्देश पर जांच के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

    Also Read : चाईबासा जेल गेट फायरिंग कांड का खुलासा : सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, बाइक बरामद

    Administrative Inquiry Bokaro Civil Surgeon's Office bokaro news Civil Surgeon Dr. Abhay Bhushan Prasad DC Ajay Nath Jha Government Healthcare System government hospital Health department health system Hospital Negligence Iron Tablets Jharkhand news Magisterial Inquiry Medicine Burning Incident Medicine Controversy Medicine Management अस्पताल लापरवाही आयरन की गोलियां झारखंड न्यूज डीसी अजय नाथ झा दवा प्रबंधन दवा विवाद दवाइयां जलाने का मामला प्रशासनिक जांच बोकारो न्यूज बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय मजिस्ट्रेट जांच सरकारी अस्पताल सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद स्वास्थ्य विभाग हेल्थ सिस्टम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा जेल गेट फायरिंग कांड का खुलासा : सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, बाइक बरामद
    Next Article रिलीज से पहले ही ‘Dhurandhar: The Revenge’ का जलवा, एडवांस बुकिंग 40 करोड़ पार

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.