Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Apr, 2026 ♦ 5:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»चाईबासा जेल गेट फायरिंग कांड का खुलासा : सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, बाइक बरामद
    चाईबासा

    चाईबासा जेल गेट फायरिंग कांड का खुलासा : सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, बाइक बरामद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा सदर थाना क्षेत्र स्थित चाईबासा जेल के मेन गेट के पास हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के महुडंडवा गांव निवासी समीर अंसारी उर्फ नसरू के रूप में हुई है। वह कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के गिरोह का गुर्गा बताया जा रहा है। कांड के करीब डेढ़ साल बाद पुलिस को यह सफलता मिली है।

    डीएसपी तरुण कुमार ने रविवार को मीडिया को बताया कि 6 अक्टूबर 2024 को अज्ञात अपराधियों ने चाईबासा जेल के मेन गेट के पास फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना में कांड संख्या 79/2024 दर्ज किया था। 16 अक्टूबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समीर अंसारी उर्फ नसरू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस के अनुसार इस वारदात में शामिल सभी आरोपी सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े हुए हैं।

    आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद

    डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस बाइक के मालिक और वारदात में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

    पहले से भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

    डीएसपी के अनुसार समीर अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ डाल्टनगंज के शहर थाना में भी आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 33/2025 दर्ज है।

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी सह डीएसपी तरुण कुमार के साथ एसआई उपेंद्र नारायण सिंह, श्रीकांत कुमार और सदर थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Also Read : गुब्बारे से केमिकल रिएक्शन तक… IIT-ISM ने BCCL प्रभावित बच्चों को मजेदार तरीके से सिखाया विज्ञान

    Chaibasa Jail Gate Firing Case Solved: Sujit Sinha Gang Member Arrested motorcycle recovered चाईबासा जेल गेट फायरिंग कांड का खुलासा : सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार बाइक बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुब्बारे से केमिकल रिएक्शन तक… IIT-ISM ने BCCL प्रभावित बच्चों को मजेदार तरीके से सिखाया विज्ञान
    Next Article बोकारो के सरकारी हॉस्पिटल में दवाइयां जलाने का मामला, डीसी ने दिए जांच के आदेश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    हुगली में राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- ‘ममता और मोदी को रोजगार से नहीं, सिर्फ सत्ता से मतलब

    April 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड को मिलेगा पहला डॉल्फिन अभयारण्य, साहिबगंज में 10 किमी क्षेत्र संरक्षित

    April 25, 2026
    झारखंड

    महिला आक्रोश मार्च में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर जमकर हमला

    April 25, 2026
    Latest Posts

    हुगली में राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- ‘ममता और मोदी को रोजगार से नहीं, सिर्फ सत्ता से मतलब

    April 25, 2026

    झारखंड को मिलेगा पहला डॉल्फिन अभयारण्य, साहिबगंज में 10 किमी क्षेत्र संरक्षित

    April 25, 2026

    महिला आक्रोश मार्च में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर जमकर हमला

    April 25, 2026

    “बरेली के झुमके से ज्यादा गिर गई भाजपा”: जन आक्रोश रैली पर कांग्रेस का जोरदार पलटवार

    April 25, 2026

    झारखंड लोकभवन में पदों का बड़ा पुनर्गठन, 153 से बढ़कर होंगे 193 पद

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.