Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुब्बारे से केमिकल रिएक्शन तक… IIT-ISM ने BCCL प्रभावित बच्चों को मजेदार तरीके से सिखाया विज्ञान
    झारखंड

    गुब्बारे से केमिकल रिएक्शन तक… IIT-ISM ने BCCL प्रभावित बच्चों को मजेदार तरीके से सिखाया विज्ञान

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2026Updated:March 15, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बीसीसीएल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में आईआईटी-आईएसएम के विशेषज्ञों ने बीसीसीएल प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों (PAP) के बच्चों के लिए एक खास इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें STEM यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स की पढ़ाई को आसान और मजेदार तरीके से समझाना था।

    9वीं और 10वीं के 85 छात्रों ने लिया हिस्सा

    यह कार्यक्रम एचएस भुलीनगर, धनबाद में आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 9 और 10 के कुल 85 छात्रों ने हिस्सा लिया। आईआईटी-आईएसएम की टीम ने बच्चों को रोजमर्रा की चीजों से जुड़े छोटे-छोटे प्रयोग कराकर विज्ञान के सिद्धांत समझाए। इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रयोग के जरिए विज्ञान को समझने का मौका मिला।

    तीन तरीकों से समझाया गया विज्ञान

    कार्यक्रम का संचालन प्रो. रश्मि सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान समझाने के लिए तीन तरीकों का इस्तेमाल किया विजुअल, लॉजिकल और प्रयोग आधारित तरीका। इस तरीके से छात्रों को विज्ञान की जटिल बातों को भी आसानी से समझने में मदद मिली।

    रोचक प्रयोगों से बच्चों में बढ़ी दिलचस्पी

    सत्र के दौरान बच्चों को कई रोचक प्रयोग भी दिखाए गए। इनमें बेकिंग सोडा और सिरका से गुब्बारा फुलाने वाला प्रयोग, मोमबत्ती की मदद से पानी के ऊपर उठने का प्रयोग और हल्दी को प्राकृतिक pH इंडिकेटर के रूप में इस्तेमाल करने वाला प्रयोग शामिल था। इन प्रयोगों के जरिए बच्चों को केमिकल रिएक्शन और वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया गया।

    विज्ञान में करियर के लिए प्रेरित करने की पहल

    कार्यक्रम के सह-समन्वयक प्रो. नीलाद्रि दास ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि पैदा करना है, ताकि वे आगे चलकर इन क्षेत्रों में पढ़ाई और करियर बनाने के बारे में सोच सकें।

    CSR पहल के तहत हुआ आयोजन

    यह कार्यक्रम बीसीसीएल की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत आयोजित किया गया। इसे आईआईटी-आईएसएम और बीसीसीएल के संयुक्त प्रयास से सफल बनाया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना कुमारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

    आगे भी होंगे ऐसे कार्यक्रम

    आईआईटी-आईएसएम की टीम ने बताया कि आने वाले समय में बीसीसीएल क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के STEM वर्कशॉप और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को विज्ञान और तकनीक से जोड़ा जा सके।

    Also Read : मेदिनीनगर में गैस एजेंसी के ऑफिस में सिलेंडर ब्लास्ट, चार कर्मचारी झुलसे

    BCCL BCCL CSR Chemical Reaction Experiments Dhanbad News Educational Initiatives HS Bhulinagar School IIT ISM Dhanbad IIT-ISM धनबाद Interactive Sessions Jharkhand Education News Prof. Niladri Das Prof. Rashmi Singh Science and Technology science education Science Experiments STEM Education STEM शिक्षा Student Science Program Student Workshop इंटरैक्टिव सत्र एचएस भुलीनगर स्कूल केमिकल रिएक्शन प्रयोग छात्र कार्यशाला छात्र विज्ञान कार्यक्रम झारखंड शिक्षा समाचार धनबाद न्यूज प्रो नीलाद्रि दास प्रो रश्मि सिंह बीसीसीएल बीसीसीएल CSR विज्ञान और तकनीक विज्ञान प्रयोग विज्ञान शिक्षा शिक्षा पहल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेदिनीनगर में गैस एजेंसी के ऑफिस में सिलेंडर ब्लास्ट, चार कर्मचारी झुलसे
    Next Article चाईबासा जेल गेट फायरिंग कांड का खुलासा : सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, बाइक बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    आदिवासी

    गुवा गोलीकांड के 46 साल : जिस खून से झारखंड आंदोलन को मिली नई धार

    September 8, 2026
    Latest Posts

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.