Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»इंडक्शन मीट में स्टूडेंट्स से बोले जेडब्ल्यूसी के प्रिंसिपल, जॉब करने की बजाय जॉब देने वाले बने
    झारखंड

    इंडक्शन मीट में स्टूडेंट्स से बोले जेडब्ल्यूसी के प्रिंसिपल, जॉब करने की बजाय जॉब देने वाले बने

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (जेडब्ल्यूसी) के वोकेशनल विभाग के बीबीए, बीसीए एवं बीएससी आईटी के नये सत्र 2023-27 के स्टूडेंट्स का इंडक्शन मीट हुआ. कॉलेज के आडियो विजुअल हाल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सत्यप्रिय एवं कोल्हान कॉलेज के प्राक्टर व कॉलेज के गणित विभाग के एचओडी डॉ एमए खान ने पौधे को पानी देकर की. कार्यक्रम का संचालन बीबीए सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा अपूर्वा भारती कर रही थी. इंट्रोडक्शन स्पीच वोकेशनल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अमर नाथ सिंह ने दिया. उन्होंने बताया कि बीबीए इस सत्र से 4 साल का हो गया है. स्टूडेंट्स  इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें.

    इसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में बताया कि कॉलेज के नियमों से कोई भी स्टूडेंट्स समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि वे जॉब करने की बजाय जॉब देने वाले बने. साथ ही कहा कि साल भर अच्छे से पढ़ कर ही सभी विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है. वोकेशनल शिक्षा में अनुशासन और निरंतरता की आवश्यकता है. डॉ एमए खान ने कहा कि हम गणित पढ़ाने के लिए दो विधियों का उपयोग करते हैं  इंडक्शन एवं डिडक्शन. डिडक्शन का मतलब ऊपर से नीचे जाना एवं इंडक्शन का मतलब नीचे से ऊपर जाना. इस कार्यक्रम का नाम इंडक्शन बहुत सोच समझ कर दिया गया है. आज से आप सभी को अपनी जगह से ऊपर जाना है.

     

     

    इंडक्शन मीट कॉलेज जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज जेडब्ल्यूसी जॉब नये सत्र प्रिंसिपल बीएससी आईटी बीबीए बीसीए वोकेशनल विभाग स्टूडेंट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘चलो करें आवास पूरा अभियान’, रांची में 69831 आवास पूर्ण
    Next Article भाजपा नेता विमल बैठा ने बचाई दो नन्हे बच्चों की जान

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.