Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘चलो करें आवास पूरा अभियान’, रांची में 69831 आवास पूर्ण
    झारखंड

    ‘चलो करें आवास पूरा अभियान’, रांची में 69831 आवास पूर्ण

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः रांची जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अभियान चलाकर अपूर्ण आवासों को पूर्ण किया जायेगा. इसे लेकर शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गयी. इसमें रांची में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2023 तक ‘चलो करें आवास पूरा‘ अभियान चलाया जायेगा. उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने बैठक में अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सभी अपूर्ण आवासों को पूर्ण करना है. पंचायत, गांव, टोला स्तर पर लाभुकों को आवास पूर्ण करने के निमित्त हर सहायता मुहैया करायें. अभियान का अनुश्रवण प्रतिदिन जिला स्तर से उपविकास आयुक्त के माध्यम से किया जायेगा. बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त दिनेश यादव ने बताया कि जिला में 71813 में से 69831 आवास पूर्ण हो चुके हैं, शेष 1982 आवास अभियान के दौरान पूर्ण करने का लक्ष्य है.

     

    प्रत्येक गुरुवार पंचायत स्तर पर मनाया जायेगा लाभुक दिवस

     

    बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में अपूर्ण आवासों की जानकारी ली. उन्होंने अपूर्ण आवासों के लाभुकों से डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश दिया. उपविकास आयुक्त ने कहा कि लाभुकों का आवास पूर्ण कराने के लिए उन्हें प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सभी अपूर्ण आवास के लाभुकों के साथ प्रत्येक गुरुवार अनिवार्य रुप से लाभुक दिवस मनायें.

     

    अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश

    उपविकास आयुक्त द्वारा अभियान का जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि 16 सितंबर से प्रखंड स्तर में सभी पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें.

     

    अभियान के दौरान पूर्ण किए गए आवासों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. अभियान के बाद जिस प्रखंड में अपूर्ण आवासों की संख्या ज्यादा होगी, उस प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और प्रखण्ड समन्वयक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी आरंभ की जायेगी. अभियान का समापन जिला स्तर में समारोह का आयोजन कर किया जायेगा, जिसमें 100 प्रतिशत आवास पूर्ण करनेवाले पंचायत के मुखिया एवं प्रखण्ड समन्वयक को सम्मानित किया जायेगा।

    अभयान आयुक्त आवास ग्रामीण जिला परिषद प्रधानमंत्री बैठक रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद बम विस्फोट की आरोपी महिला रामगढ़ से गिरफ्तार
    Next Article इंडक्शन मीट में स्टूडेंट्स से बोले जेडब्ल्यूसी के प्रिंसिपल, जॉब करने की बजाय जॉब देने वाले बने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.