Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में ईडी की हो रही किरकिरी, समन पर न आने का बढ़ रहा प्रचलन
    झारखंड

    झारखंड में ईडी की हो रही किरकिरी, समन पर न आने का बढ़ रहा प्रचलन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2024Updated:January 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य गठन के बाद से झारखंड सुर्खियों में रहा है. लेकिन, बीते पांच वर्षों में जेएमएम की सरकार बनने के बाद से कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर भी रहा है. कोई ऐसे सेंट्रल जांच एजेंसी नहीं होगी, जो आज की तारीख में झारखंड के किसी न किसी भी मामले की जांच न कर रही हो. इससे भी बड़ी बात है कि झारखंड में काम कर रही सेंट्रल जांच एजेंसी “ईडी” की अब किरकिरी हो रही है. ईडी के समन को कोई गंभीरता से ले ही नहीं रहा है. जिसका खामियाजा ईडी को जांच में हो रहा है. अवैध खनन से जुड़े मामलों में अब तक ईडी ने कई लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला चुकी है. लेकिन, अभी तक कोई भी ईडी दफ्तर नहीं पहुंच रहा है. इतना ही नही ईडी के समन पर न आने का एक तरह से प्रचलन भी बनते जा रहा है.

    16 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को

    ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के घर में बीते दिनों छापेमारी की. इस दौरान ईडी की टीम को अभिषेक प्रसाद के घर से कई कागजात मिले. जिसके बाद ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन, अभिषेक प्रसाद ईडी कार्यालय पहुंचना उचित न समझा.

    15 जनवरी को विनोद कुमार को बुलाया था पूछताछ के लिए

    ईडी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी दोस्त विनोद कुमार के घर दबिश दी थी. इस दौरान ईडी की टीम ने  कई चीजें अपने साथ ले गई. इसके बाद ईडी की टीम ने अवैध खनन से मामले में पूछताछ के लिए विनोद कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन, वो भी ईडी के समक्ष प्रस्तुत होना मुनासिब न समझे.

    11 जनवरी को साहिबगंज उपायुक्त को बुलाया था समन भेजकर

    अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी की टीम ने साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव के आवास पर सुबह-सुबह छापा मारा था. इस दौरान उपायुक्त के आवास और गोपनीय कार्यालय से नकद पैसा, गोली समेत अन्य सामान ईडी की टीम ने जब्त किया था. इसके बाद ईडी ने  समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उपायुक्त न पहुंचे और न उस समन का जवाब देना उचित समझे.

    इसे भी पढ़ें: हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स-2024: जर्मनी ने चेक रिपब्लिक को 10-0 से दी मात

    इसे भी पढ़ें: मुखिया बने ‘गुरु जी’, पास की BPSC TRE 2.0 की परीक्षा

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News ED jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर ईडी करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स-2024: जर्मनी ने चेक रिपब्लिक को 10-0 से दी मात
    Next Article प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू…तीन दिनों तक फलाहार पर रहेंगे पीएम मोदी, सोने के लिए चौकी और कंबल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.