Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा में नक्सलियों ने फिर ग्रामीण बच्चों को बनाया ढाल, पुलिस ने नक्सलियों पर नहीं चलाई गोली
    झारखंड

    चतरा में नक्सलियों ने फिर ग्रामीण बच्चों को बनाया ढाल, पुलिस ने नक्सलियों पर नहीं चलाई गोली

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johalrive Team

    चतरा। जिले में एक बार फिर टीएसपीसी नक्सलियों ने ग्रामीणों और मासूम बच्चों को अपना ढाल बनाकर भागने में सफलता पाई है। नक्सलियों और पुलिस के बीच ग्रामीण और मासूम बच्चों के आ जाने के कारण एसपी के निर्देश पर जवानों ने गोलियां नक्सलियों पर नहीं चलाई। हालांकि इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद और उनकी टीम ने हवाई फायरिंग कर जंगल में भाग रहे नक्सलियों को पकड़ने का अथक प्रयास जरूर किया। लेकिन सफलता के बजाय आम जनमानस के जान की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले जांबाज सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिली।

    दरअसल, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा और लातेहार जिले के सीमा क्षेत्र पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से टीएसपीसी नक्सली इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने एएसपी अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम बनाकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था. अभियान के दौरान ही टंडवा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के जंगलों में पुलिस का सामना नक्सलियों से हो गया।

    मौके पर पुलिस की टीम को देख घबराए नक्सलियों ने ग्रामीणों का सहारा लेकर जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करनी चाही। लेकिन नक्सलियों ने ग्रामीणों और मासूम बच्चों को अपना ढाल बनाकर जंगल का लाभ उठाकर भागने लगे. बावजूद जवानों ने हवाई फायरिंग करते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में विशेष सर्च अभियान चलाया।

    अभियान के दौरान जंगल से ही नक्सलियों के उपयोग में आने वाले दैनिक उपयोग के सामान, बर्तन, नक्सली वर्दी साहित्य व थ्री नॉट थ्री का एक सौ राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया। एएसपी ने कहा कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करती रहेगी।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना छीन रहा लोगों से जीने का हक, वेंटिलेटर की कमी ने ली लोहरदगा रेलवे स्टेशन मास्टर की जान
    Next Article कोरोना के कारण एएसआई के सभी स्मारक 15 मई तक बंद, प्रार्थना पर रोक नहीं

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.