Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के प्रचार में निकली बोलेरो ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत
    बिहार

    बिहार : पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के प्रचार में निकली बोलेरो ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में निकली बोलेरो ने छह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में वोट मांग रहे मुखिया प्रत्याशी के तीन समर्थकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि रात में एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थक चुनाव प्रचार में निकले हुए थे। आरोप है कि भगवानपुर पंचायत के कुर्मी टोला में शुक्रवार की रात में चुनाव प्रचार में शामिल एक बोलेरो पर से चालक का नियंत्रण हट गया और चुनाव प्रचार में शामिल छह लोगों को कुचल दिया।

    इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीआ)े नरेश कुमार ने शनिवार को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है। मृतकों की पहचान कटेया थाने के मठिया गांव निवासी लाल बच्चन राम (28), निमईया गांव निवासी पारस गिरी (65) और पटोहवा गांव निवासी कपिल देव सिंह (69) के रूप में की गई है।

    उन्होंने बताया कि सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है जबकि घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कलेज रेफर किया गया है।

    पुलिस जब्त बोलेरो के विषय में यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि किस मुखिया प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में लोग रात में निकले थे।

    Bihar news Crime news Latest news Online news Road Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के डोंबिवली में नाबालिग लड़की से 33 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अब तक 26 गिरफ्तार
    Next Article मशहूर लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का 75 साल की उम्र में निधन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026
    क्राइम

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.