Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : बेगूसराय में नाबालिग से दुष्कर्म और नग्न कर वीडियो बनाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    बिहार

    बिहार : बेगूसराय में नाबालिग से दुष्कर्म और नग्न कर वीडियो बनाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेगूसराय। तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म एवं नग्न कर मारपीट करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष तीन अन्य नामजद के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है।

    एसपी योगेन्द्र कुमार ने आज बताया कि दुष्कर्म करने वाले मुख्य अभियुक्त किशन चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। महिला थाना में पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर चार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    वीडियो कैमरा के सामने दिए गए पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 23/23 में धारा-341, 323, 342, 376, 354, 34 भादवि एवं 4/6/8 पॉक्सो एक्ट, 67 (बी) आईटी एक्ट एवं 3 (1) (डब्लू), 3 (2) (भी) एससी-एसटी एक्ट में कांड दर्ज किया गया है। महिला थानाध्यक्ष को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है।

    पीड़िता का मेडिकल जांच पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशित प्रिया एवं महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सदर अस्पातल बेगूसराय में कराया गया है। शनिवार को पीड़िता का बयान धारा-164 के तहत न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रावधान के मुताबिक मुआवजा के लिए विधिक सेवा प्राधिकार से अनुरोध किया जा रहा है।

    एसपी ने बताया कि पीड़िता अपने गांव में ही भजन कीर्तन करने किशन देव चौरसिया के यहां हारमोनियम सीखने जाती थी। गांव के लोगों को इस पर पहले से शक था। 20 जुलाई की देर शाम किशन देव उक्त नाबालिग को अपने घर पर बुला कर ले गया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान गांव के लोग पहुंच गए और दोनों को नग्न करके मारपीट करते हुए वीडियो वायरल कर दिया।

    इस मामले में दुष्कर्म करने वाले किशन देव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अभद्र व्यवहार, मारपीट और वीडियो वायरल करने वाले राम जतन पासवान, रविन्द्र ठाकुर एवं दिलीप पोद्दार को भी जल्द ही पुलिस की विशेष टीम गिरफ्तार कर लेगी। पीड़िता एवं आरोपी का कपड़ा तथा घटनास्थल से बरामद अन्य सामान एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

    #Bihar News #Online news accused in arrested Begusarai Latest news Rape Rape in bihar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुवर दास ने 14 दिनों से धरना पर बैठे पंचायत सेवकों से की मुलाकात, कहा- निकम्मी है हेमंत सरकार
    Next Article लातेहार : वनकर्मी की हत्या मामले में 12 माओवादियों के खिलाफ केस दर्ज, छोटू खरवार का नाम शामिल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.