Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के लिये घाटों पर दिये लगाने का कामय शुरू
    देश

    अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के लिये घाटों पर दिये लगाने का कामय शुरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव पर्व मनाने के लिये घाटों पर दिये लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
    डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते हुए आज यहां बताया कि स्वयंसेवकों एवं समन्वयकों के द्वारा चौबीस घाटों पर दिये लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के राम की पैड़ी पर दीपोत्सव कार्य में लगे स्वयंसेवकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। एक ही तर्ज पर लगने वाले दीपकों का मानक तय किया गया है।

    उन्होंने बताया कि दूरदराज से प्रतिभाग करने आये स्वयंसेवकों को कोविड-19 के मानक अनुरूप मास्क पहनकर दीपोत्सव स्थल पर जाना अनिवार्य कर दिया गया है। दीपोत्सव स्थल पर सावधानी एवं बचाव के प्रति ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से दिशा-निर्देश प्रसारित किये जा रहे हैं। इसके अलावा यहां बिना प्रवेश पास के किसी का भी आगमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    दीपोत्सव के समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार करीब छह लाख दिये सजाने का लक्ष्य रखा गया है। पांच लाख पचास हजार से अधिक दिये स्वयंसेवकों की ओर से जलाये जायेंगे, जिसमें लगभग तीन लाख दिये लगाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिन घाटों पर दिये लगाये जा रहे हैं उसमें लक्ष्मण घाट 48 हजार दिये, वैदेही घाट 22 हजार दिये, श्रीराम घाट 30 हजार दिये, दशरथ घाट पर 39 हजार दिये, भरत घाट पर 17 हजार दिये, शत्रुहन घाट पर 17 हजार दिये, माण्डवी उमा नागेश्वर घाट पर 52 हजार, श्रुति कृति , कैकेयी घाट , कौशल्या घाट , समित्रा घाट, उर्मिला घाट पर 40-40 हजार, कुल मिलाकर 24 घाटों पर दिये जलाने का कार्य किया जायेगा।
    उन्होंने बताया कि इन घाटों पर दिये लगाने के लिये डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, विभिन्न गैर संस्थाओं में एलसीसी, एलएसएस के छात्रों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम को भवन बनाने के लिये कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है।

    श्री वर्मा ने बताया कि राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में जलाये जाने वाले दीप में भगवान के चौदह वर्ष के वनवास समयावधि को पिरोया गया है। भगवान श्रीराम ने चौदह वर्ष वनवास में काटा था इसलिये चौकोर सजाये जा रहे दिये के पैटर्न ब्लाकवार हैं और ब्लाक के 14-14 के मानक के अनुरूप बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक की दूरी एक फुट की होगी और एक ब्लाक में 179 दीप लगाये जायेंगे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक का नंबर बदल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, महिलाओं और लड़कियों को बनाते थे निशाना
    Next Article वर्ष 2020 के लिए भारत की GDP ग्रोथ दर -8.9 प्रतिशत रहेगी : मूडीज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.