Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अवैध रेलवे टिकट रैकेट का खुलासा, प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा
    झारखंड

    अवैध रेलवे टिकट रैकेट का खुलासा, प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अवैध रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना के भुइंयाडीह इलाके में रेलवे सुरक्षा बल की अपराध जांच शाखा (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध टिकट बिक्री के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह काम एक प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चलाया जा रहा था।

    मंगलवार को टाटानगर रेलवे सुरक्षा बल की CBI टीम ने सिदगोड़ा थाना की सहायता से भुइंयाडीह स्थित एक प्रज्ञा केंद्र पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान केंद्र के संचालक चंदन कुमार को रंगे हाथों पकड़ा गया, जब वह ग्राहक को रेलवे टिकट बेच रहा था। टीम के एक सदस्य ने ग्राहक बनकर केंद्र पर पहुंचकर पूरी योजना के तहत उसे रंगे हाथ पकड़वाया।

    केंद्र से 35 रेलवे टिकट बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 40,000 रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में चंदन कुमार ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहा था। मौके से उसका कंप्यूटर, दो मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फिलहाल आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ कार्यालय ले जाया गया है।

    Also Read : झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक 2025

    Also Read : DC कर्ण सत्यार्थी ने किया फुलडूंगरी गांव का दौरा, किसानों और महिला समूहों से की मुलाकात

    CIB कार्रवाई jamshedpur RPF छापेमारी अवैध टिकट ऑपरेशन अवैध टिकट बिक्री आरपीएफ न्यूज चंदन कुमार जमशेदपुर क्राइम न्यूज टाटानगर RPF टाटानगर रेलवे टिकट कालाबाजारी डिजिटल फ्रॉड प्रज्ञा केंद्र फर्जी टिकट बिक्री भुइंयाडीह रेलवे टिकट घोटाला रेलवे टिकट जांच रेलवे टिकट रैकेट रेलवे सुरक्षा बल सिदगोड़ा थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक 2025
    Next Article दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ‘राज्य पिता’ घोषित करने की मांग, JMM प्रवक्ता ने CM से किया आग्रह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.