Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»DC कर्ण सत्यार्थी ने किया फुलडूंगरी गांव का दौरा, किसानों और महिला समूहों से की मुलाकात
    झारखंड

    DC कर्ण सत्यार्थी ने किया फुलडूंगरी गांव का दौरा, किसानों और महिला समूहों से की मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कर्ण सत्यार्थी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ghatshila : DC कर्ण सत्यार्थी ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत स्थित फुलडूंगरी गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया और किसानों से सीधा संवाद किया।

    निरीक्षण के दौरान DC ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जो किसान अभी इससे वंचित हैं, उन्हें जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कृषक पाठशाला किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीकों और एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम है। साथ ही अधिकारियों और एनजीओ प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि आसपास के 9 गांवों के किसानों को एफपीओ से जोड़ा जाए।

    कुछ किसानों ने मौके पर धान बिक्री के बाद दूसरी किश्त का भुगतान न मिलने की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने गांव में चल रहे नोटबुक निर्माण कार्य से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी बातचीत की। उन्होंने उत्पाद की गुणवत्ता की सराहना करते हुए विपणन रणनीति, डिजाइन और सप्लाई चेन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्पादन बढ़ाया जाए और स्थानीय स्कूलों व स्टेशनरी दुकानों से संपर्क कर बाजार उपलब्ध कराया जाए।

    DC ने कहा कि जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता है। इसके लिए जरूरी है कि किसान तकनीक आधारित खेती की ओर बढ़ें और महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ें।

    इस मौके पर निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ, बीडीओ यूनिका शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

     

    एफपीओ कर्ण सत्यार्थी किसान क्रेडिट कार्ड कृषक पाठशाला ग्रामीण विकास घाटशिला झारखंड समाचार तकनीक आधारित खेती नोटबुक उत्पादन पूर्वी सिंहभूम फुलडूंगरी गांव बिरसा ग्राम योजना महिला सशक्तिकरण महिला स्वयंसहायता समूह स्वरोजगार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्विगी डिलीवरी ब्वॉय पर हमला, मोबाइल और पैसे लूटकर फरार हुए बदमाश
    Next Article झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक 2025

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.