Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»पेट की गर्मी से हैं परेशान तो अपनाएं ये सात उपाय
    स्वास्थ्य

    पेट की गर्मी से हैं परेशान तो अपनाएं ये सात उपाय

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गर्मी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : गर्मी का पारा चढ़ते ही लू और हीटवेव जैसी परेशानियों के साथ-साथ पेट की समस्याएं भी लोगों को घेरने लगती हैं. इनमें सबसे आम समस्या है पेट की गर्मी, जिससे पेट में जलन, ऐंठन, दस्त और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. डॉक्टर्स के अनुसार यह समस्या अक्सर तले-भुने और मसालेदार भोजन, अधिक चाय-कॉफी के सेवन और पर्याप्त पानी न पीने के कारण होती है. अगर आप भी हर साल गर्मी शुरू होते ही इस समस्या से परेशान रहते हैं तो घबराएं नहीं. यहां हम बता रहे हैं सात असरदार घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप पेट की गर्मी से राहत पा सकते हैं.

    क्या है पेट की गर्मी?

    पेट की गर्मी तब होती है जब पाचन तंत्र जरूरत से ज्यादा एक्टिव होकर शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा करता है. इसके लक्षणों में गैस बनना, भूख कम लगना, उल्टी जैसा महसूस होना, पेट दर्द और दस्त शामिल हैं.

    राहत पाने के सात घरेलू उपाय

    1. खूब पानी पिएं : दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. नींबू पानी और नारियल पानी भी शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने में मदद करते हैं.
    2. तेज मसाले और तला-भुना खाना बंद करें : गर्मियों में हैवी, मसालेदार और ऑयली फूड से दूरी बनाएं. हल्का, सुपाच्य भोजन पाचन को आसान बनाता है और गर्मी को कम करता है.
    3. पुदीना का सेवन करें : पुदीना की चटनी या पुदीना पानी का सेवन पेट को ठंडक देता है और पाचन में सुधार करता है.
    4. एलोवेरा जूस पिएं : रोज सुबह एक छोटा गिलास एलोवेरा जूस पीने से पेट की जलन और गर्मी को कम किया जा सकता है.
    5. दही और लस्सी को डाइट में शामिल करें : दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के लिए फायदेमंद होते हैं. यह न केवल पेट की गर्मी को शांत करता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है.
    6. शीतली प्राणायाम करें : योग में बताया गया शीतली प्राणायाम शरीर और पेट की गर्मी को कम करने में असरदार होता है.
    7. ठंडी तासीर वाले फल और सब्जियां खाएं : खीरा, तरबूज, संतरा, पुदीना और ठंडा दूध जैसे खाद्य पदार्थ पेट को ठंडा रखते हैं और एसिड लेवल को नियंत्रित करते हैं.

    डॉक्टरों की सलाह

    विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है. समय पर खाना खाना, पर्याप्त पानी पीना और हल्का भोजन करना इस मौसम में सेहतमंद रहने की कुंजी है. तो इस बार गर्मियों में पेट की गर्मी से न घबराएं, बल्कि इन आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर खुद को रखें कूल और हेल्दी.

    Also Read : पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन

    ayurvedic tips Coffee dehydration Diarrhea digestion tips fried food gas Health Tips heatwave home remedies Loo natural treatment spicy food stomach burning stomach care stomach cramps stomach heat stomach problems Summer summer health summer remedies Tea आयुर्वेदिक टिप्स कॉफी गर्मियों की सेहत गर्मी गैस घरेलू उपाय चाय डाइजेशन टिप्स तला-भुना खाना दस्त पानी की कमी पेट की गर्मी पेट की गर्मी के इलाज पेट की देखभाल पेट की समस्या पेट में ऐंठन पेट में जलन मसालेदार खाना लू समर रेमेडीज समर हेल्थ हीटवेव हेल्थ टिप्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : रांची के हरिओम टावर समेत कई ठिकानों पर ED की रेड
    Next Article बोकारो में भी ED की रेड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.