Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अगर पाकिस्तान आतंकवाद खत्म नहीं कर पा रहा तो हम मदद को हैं तैयार : राजनाथ सिंह
    ट्रेंडिंग

    अगर पाकिस्तान आतंकवाद खत्म नहीं कर पा रहा तो हम मदद को हैं तैयार : राजनाथ सिंह

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    FILE PHOTO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान को मदद की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू पाने में खुद को असमर्थ महसूस करता है तो भारत आतंकवाद को रोकने के लिए उसका साथ देने को तैयार है.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों अपनी चुनावी रैली के दौरान चीन और पाकिस्तान पर जमकर निशाना साध रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को आतंकवाद से निपटने के लिए मदद की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू पाने में खुद को असमर्थ महसूस करता है तो भारत आतंकवाद को रोकने के लिए उसका साथ देने को तैयार है.

    रक्षा मंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान से मेरी अपेक्षा है कि अगर वह आतंकवाद का सहारा लेकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करेगा तो उसे इसका परिणाम भुगतना होगा. पाकिस्तान को आतंकवाद पर लगाम लगानी चाहिए. अगर पाकिस्तान को लगता है कि वह आतंकवाद पर काबू पाने में असमर्थ है, नहीं कर सकता तो पड़ोसी देश भारत से सहयोग मांग सकते हैं. आतंकवाद को रोकने के लिए भारत उनका साथ देने को तैयार है.

    राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार के रहते कोई एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता. हम अपनी जमीन कभी नहीं जाने देंगे. पीओके का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पीओके हमारा था, है और हमारा रहेगा.’

    अभी दो दिन पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों का नाम बदलने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. रक्षा मंत्री ने पूछा कि अगर भारत भी इसी तरह के प्रयास करता है, तो क्या इसका मतलब यह होगा कि चीन के वे क्षेत्र हमारे क्षेत्र का हिस्सा बन गए हैं. मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के नामसाई इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में 30 स्थानों के नाम बदलने के चीन के कदम से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी.

    ये भी पढ़ें : हमारी सरकार में आतंकवादियों को घर में घुस के मारा जाता है: पीएम मोदी

    Country defense minister johar live news Rajnath singh terrorism Trending Trending News आतंकवाद जोहार लाइव न्यूज़ ट्रेंडिंग ट्रेंडिंग न्यूज देश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापरवाही! एमजीएम के ‘कोल्ड स्टोरेज’ में रखे शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने काटा बवाल
    Next Article लोकसभा चुनाव से पूर्व झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के 12 नक्सली ने किया सरेंडर

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.