Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»इराक: ISIS को फिरौती के पैसे नहीं मिले तो बरसाई गोलियां, 11 गांववालों की मौत
    Uncategorized

    इराक: ISIS को फिरौती के पैसे नहीं मिले तो बरसाई गोलियां, 11 गांववालों की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बगदाद. इस्लामिक स्टेट (ISIS) के कुछ बंदूकधारियों ने बगदाद (Bagdad) के पूर्वोत्तर के एक गांव में मंगलवार को हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. छह अन्य घायल हुए हैं. इराक के सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

    अधिकारियों ने बताया कि हमला दियाला प्रांत के बाकूबा के पूर्वोत्तर में अल-रशद के शिया बहुल गांव में हुआ. हमला क्यों किया गया यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दो अधिकारियों ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने पहले दो ग्रामीणों का अपहरण किया था और जब उन्हें फिरौती के पैसे नहीं दिए गए तो उन्होंने गांव पर हमला कर दिया.

    नाम उजागर ना करने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि हमले में मशीन गन का इस्तेमाल किया गया. हमले का शिकार बने सभी लोग आम नागरिक थे.

    वर्ष 2017 में देश से इस्लामिक स्टेट को खदेड़ दिए जाने के बाद से इराक में आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले बेहद कम हो गए हैं, हालांकि कई इलाकों में अब भी ऐसी घटनाएं देखी जा रही हैं. सुन्नी मुस्लिम चरमपंथी संगठन के आतंकवादी अब भी सक्रिय हैं, जो अक्सर सुरक्षा बलों, बिजली स्टेशनों और अन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हैं.

    आईएस के हमलों में आई कमी
    2017 में देश में इस्लामिक स्टेट समूह को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के बाद से इराक में नागरिकों की पहचान कर होने वाले हमले काफी कम हो गए हैं, हालांकि आईएसआईएस के आतंकी अभी भी यह कुछ क्षेत्रों में स्लीपर सेल के माध्यम से एक्टिव हैं. यहां सुन्नी मुस्लिम चरमपंथी समूह के आतंकवादी भी निशाना साधने की फिराक में रहते हैं. ये अक्सर सुरक्षाबलों, बिजली स्टेशनों और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हैं.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर कोरिया भुखमरी की कगार पर, किम जोंग बोले- जिंदा रहना है तो 2025 तक कम खाओ
    Next Article रोहतास में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत 2 की हालत नाजुक

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.