Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ICC का बड़ा फैसला : टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड को मिली एंट्री
    खेल-सिनेमा

    ICC का बड़ा फैसला : टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड को मिली एंट्री

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026Updated:January 24, 2026No Comments3 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईसीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की आधिकारिक तौर पर विदाई हो गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने की पुष्टि कर दी है। इस संबंध में आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दे दी है।

    ग्रुप C में शामिल हुई स्कॉटलैंड

    बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जगह दी गई है।
    स्कॉटलैंड को ग्रुप C में रखा गया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों से होगा।

    ICC और बांग्लादेश के बीच तीन हफ्तों से चल रहा था विवाद

    बताया जा रहा है कि बांग्लादेश और आईसीसी के बीच पिछले करीब तीन हफ्तों से तनातनी चल रही थी। बांग्लादेश बोर्ड इस मांग पर अड़ा हुआ था कि वह भारत में अपने वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा और उसके मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं।  हालांकि, आईसीसी ने साफ कर दिया था कि बांग्लादेश को भारत में ही अपने मैच खेलने होंगे।

    ICC बोर्ड की वोटिंग में बांग्लादेश को मिली हार

    इस मुद्दे को लेकर आईसीसी बोर्ड में वोटिंग कराई गई, जिसमें 14-2 के बहुमत से भारत में ही बांग्लादेश के मैच कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
    आईसीसी द्वारा कराए गए एक स्वतंत्र सुरक्षा आकलन में खतरे का स्तर ‘कम से मध्यम’ बताया गया था।

    विवाद की जड़: आईपीएल नीलामी और सुरक्षा चिंताएं

    इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल नीलामी के बाद हुई, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
    इसके बाद भारत में विरोध देखने को मिला, जिसके चलते बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया।बीसीसीआई के इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया और उसने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की चेतावनी दे दी।

    🚨 BREAKING 🚨

    ICC has officially replaced Bangladesh with Scotland at the ICC men’s T20 World Cup 2026

    Scotland will be placed in Group C alongside Italy, Nepal, West Indies and England pic.twitter.com/Yi3qNm2TTc

    — Cricbuzz (@cricbuzz) January 24, 2026

    भारत में मैच खेलने से इनकार बना कारण

    बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर कहा कि भारत में उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है और उसके मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में कराए जाएं। हालांकि, आईसीसी की सुरक्षा रिपोर्ट में किसी भी बड़े खतरे से इनकार किया गया। आईसीसी ने स्पष्ट किया था कि यदि बांग्लादेश भारत में मैच खेलने से इनकार करता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है।

    जिद पर अड़ा रहा बांग्लादेश, स्कॉटलैंड से हुआ रिप्लेस

    वोटिंग में हार के बावजूद बांग्लादेश अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। इसके बाद आईसीसी ने सख्त कदम उठाते हुए बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का फैसला लिया।

    Also Read : डोडा में शहीद अजय लकड़ा को रांची में दी गयी अंतिम विदाई, शोक में डूबा गांव

    Bangladesh Cricket Bangladesh Out Bangladesh vs Scotland BCB Cricket Breaking News cricket controversy Cricket News 2026 Cricket Security cricket updates Group C Teams ICC ICC Decision ICC Voting ICC's big decision: Bangladesh eliminated from T20 World Cup India cricket International Cricket Council IPL Controversy Mustafizur Rahman Scotland Cricket Scotland gets entry. T20 WC News T20 World Cup 2026 World Cup Replacement
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडोडा में शहीद अजय लकड़ा को रांची में दी गयी अंतिम विदाई, शोक में डूबा गांव
    Next Article लंदन में सीएम हेमंत बोले- आर एंड डी आधारित औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा झारखंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.