Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»लंदन में सीएम हेमंत बोले- आर एंड डी आधारित औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा झारखंड
    Uncategorized

    लंदन में सीएम हेमंत बोले- आर एंड डी आधारित औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा झारखंड

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    London/Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड अनुसंधान और विकास पर आधारित एक मजबूत औद्योगिक तंत्र विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। यह राज्य के न्यायसंगत और भविष्य-उन्मुख विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है। लंदन प्रवास के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, इम्पीरियल कॉलेज लंदन का दौरा किया और वहां क्रिटिकल मिनरल्स, उन्नत खनिज प्रसंस्करण तथा स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े शोध कार्यों की जानकारी ली।

    सीएम हेमंत सोरेन ने संस्थान की प्रमुख प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और फैकल्टी सदस्यों व शोधकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान प्रोफेसर स्टीफन नीथलिंग, मार्क वेनमैन, मार्क सेप्टन, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रो. मुकेश कुमार और डॉ. सूर्या कुमार सिंह ने खनिज प्रसंस्करण, सामग्री विज्ञान, परमाणु अभियांत्रिकी और उन्नत सेंसिंग तकनीकों पर चल रहे शोध के बारे में बताया।

    मुख्यमंत्री

     

    फैकल्टी सदस्यों ने जानकारी दी कि इम्पीरियल कॉलेज लंदन में भू-विज्ञान, सामग्री अभियांत्रिकी, कंप्यूटेशनल मॉडलिंग और नीति अध्ययन को एक साथ जोड़कर खनन, स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक डी-कार्बोनाइजेशन जैसी जटिल चुनौतियों पर काम किया जा रहा है। प्रयोगशालाओं में यह भी दिखाया गया कि किस तरह खनिजों की पहचान, उनके बेहतर प्रसंस्करण, मॉडलिंग और इमेजिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

    चर्चा के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शुरुआती स्तर के शोध को किस तरह उद्योगों में व्यावहारिक उपयोग के लिए तैयार किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसी तकनीकें झारखंड जैसे संसाधन-समृद्ध राज्यों को केवल खनन तक सीमित न रखकर मूल्य संवर्धन और उन्नत विनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं।

    मुख्यमंत्री

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वैश्विक स्तर के संस्थानों के साथ दीर्घकालिक शैक्षणिक और शोध साझेदारी को महत्व देता है। इस सहयोग से तकनीकी विकास, कौशल निर्माण और संस्थागत क्षमता को मजबूत किया जा सकेगा। प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने इम्पीरियल कॉलेज लंदन के अधिकारियों से झारखंड में क्रिटिकल मिनरल्स और माइनिंग साइंसेज़ के क्षेत्र में एक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की संभावनाओं पर भी बातचीत की।

    यह दौरा झारखंड को क्रिटिकल मिनरल्स, उन्नत विनिर्माण और सतत औद्योगिक विकास के एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Also Read : ICC का बड़ा फैसला : टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड को मिली एंट्री

    Academic Partnership Advanced Materials Advanced Mining Center of Excellence clean energy Computational Modeling Critical Minerals Geological Research Global Collaboration Hemant Soren Imperial College London Industrial Decarbonisation Industrial Growth Innovation in Mining jharkhand London Visit Material Engineering Mineral Processing Mining Science Nuclear Engineering R&D Development R&D विकास Research and Development Royal School of Mines Skill Development Sustainable Industrial Growth Technological Innovation अनुसंधान और विकास इंपीरियल कॉलेज लंदन उत्कृष्टता केंद्र उन्नत खनन उन्नत सामग्री औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन औद्योगिक विकास कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग कौशल विकास खनन में नवाचार खनन विज्ञान खनिज प्रसंस्करण झारखंड तकनीकी नवाचार परमाणु इंजीनियरिंग भूवैज्ञानिक अनुसंधान महत्वपूर्ण खनिज रॉयल स्कूल ऑफ माइंस लंदन यात्रा वैश्विक सहयोग शैक्षणिक साझेदारी सतत औद्योगिक विकास सामग्री इंजीनियरिंग स्वच्छ ऊर्जा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleICC का बड़ा फैसला : टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड को मिली एंट्री
    Next Article RMC के प्रशासक ने एसटीपी का किया औचक निरीक्षण, बड़ा तालाब की गाद हटाने का दिया निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.