Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6:45 बजे हुसैनाबाद थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक झोपड़ी होटल का मालिक अपने पास अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर सूचना की सत्यता जांचने और कार्रवाई के लिए एक छापामारी टीम बनाई गई।
होटल में छापेमारी, आरोपी को पकड़ा
गठित टीम तुरंत मौके पर पहुंची और झोपड़ी होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल में मौजूद एक व्यक्ति को सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामाकांत सिंह (42 साल) बताया। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के मुन्निगया गांव का रहने वाला है।
टेबल काउंटर के अंदर छिपा रखा था कट्टा
जमा तलाशी के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अवैध शराब की खरीद-बिक्री भी करता है। उसने अपने होटल के लकड़ी के टेबल काउंटर के अंदर एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली छिपाकर रखी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने काउंटर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से एक देशी कट्टा, जिसमें लकड़ी का बैंट लगा हुआ था, और एक जिंदा गोली बरामद हुई। गोली के पेंदे पर KF 8 MM अंकित है।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
बरामद हथियार और गोली को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। इस मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 5 मार्च 2026 के तहत धारा 25(1-बी)(आ) और 26 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रामाकांत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
बरामद सामान
1. एक देशी कट्टा (लकड़ी का बैंट लगा हुआ)
2. एक जिंदा गोली जिस पर KF 8 MM अंकित है
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
छापेमारी दल का नेतृत्व थाना प्रभारी चंदन कुमार कर रहे थे। टीम में नर्वदेश्वर सिंह, रमण यादव, अजय बैठा, टुनटुन कुमार के अलावा सिपाही सुशील कुमार शर्मा, रमेश नट और चालक सिपाही अखिलेश कुमार शामिल थे।
Also Read : गिरिडीह में धड़ल्ले से चल रहा अवैध पत्थर खनन, प्रतिबंध के बावजूद काम जारी

