Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
    झारखंड

    लातेहार: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार:  शाहपुर गांव में संदीप टोप्पो नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी राधा की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया था. घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया और आरोपी पति संदीप टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि संदीप टोप्पो को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक शख्स से अवैध संबंध है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

    अवैध संबंध के मामले को लेकर अक्सर पति पत्नी में झगड़े भी होते रहते थे. जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम दोनों में जमकर लड़ाई हुई. इसी दौरान गुस्साए पति ने अपनी पत्नी राधा लकड़ा को डंडे से बुरी तरह पीट दिया. इस दौरान राधा देवी को गंभीर चोटें लगी और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद संदीप ने साक्ष्य को छुपाने की नीयत से शव को कुएं में डाला दिया.

    अचानक राधा देवी के गायब हो जाने की घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ था. इसी बीच राधा देवी के परिजन संदीप के घर पहुंचे और राधा के बारे में पूछताछ करने लगे. पहले तो संदीप कुछ भी बताने से इनकार करता रहा लेकिन, जब पुलिस बुलाने की धमकी दी गई तो उसने स्वीकार कर लिया कि राधा देवी को उसने कुएं में डाल दिया है.

    इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद बुधवार को डीएसपी राजेश कुजूर के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कुएं से मृत महिला का शव बाहर निकाला. उसके बाद आरोपी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया.

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मेडल जीतने वाली झारखंड की बेटियां सम्मानित
    Next Article अवैध माइंस में नहाने के दौरान सास बहू की मौत, घर में मातम का मौहाल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.