Johar Live Desk : सिंगर हनी सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वह बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और सिंगर एपी ढिल्लन के साथ गाना ‘आदत’ लेकर आए हैं। यह गाना हनी सिंह के एल्बम ‘51 ग्लोरियस डेज’ का हिस्सा है।
करीब 3 मिनट 42 सेकेंड के इस वीडियो में हनी सिंह गाते नजर आ रहे हैं और वाणी कपूर के साथ डांस भी कर रहे हैं। गाने में वाणी कपूर अलग-अलग स्टाइलिश आउटफिट में नजर आती हैं। वह कभी एपी ढिल्लन के साथ तो कभी हनी सिंह के साथ डांस करती दिखती हैं।
गाने की शूटिंग खूबसूरत लोकेशन पर की गई है, जिसमें समुद्र, स्विमिंग पूल, घोड़े का अस्तबल और एक शानदार घर दिखाया गया है।
‘आदत’ के बोल हनी सिंह, एपी ढिल्लन, शिंदा कहलों और जैकबार्स ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक विनोद वर्मा ने दिया है, जबकि वीडियो का निर्देशन मिहिर गुलाटी ने किया है।
Also Read : भोगनाडीह में संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित
Also Read : जज कालोनी के सामने डिवाइडर से टकराई कार, फिर…
Also Read : नेशनल हेराल्ड केस : दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस जारी किया
Also Read : घर की पहली रोटी क्यों हो गाय के नाम? जानिए इसका आस्था और वैज्ञानिक कारण


