Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बंगाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- ‘पाकिस्तान के परमाणु बम से डरें ममता दीदी, हम लेकर रहेंगे PoK’
    ट्रेंडिंग

    बंगाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- ‘पाकिस्तान के परमाणु बम से डरें ममता दीदी, हम लेकर रहेंगे PoK’

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांथी में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान सीएम मामत बनर्जी पर निशाना साधा. रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पूछा, “पीओके हमारा है या नहीं? ममता दीदी और कांग्रेस हमें डराती हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है. राहुल बाबा, हम परमाणु बम से नहीं डरते. हम पीओके लेकर रहेंगे.” उन्होंने कहा, “बंगाल घुसपैठियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है. घुसपैठ का मुद्दा न केवल बंगाल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है. बंगाल में जनसांख्यिकी लगातार बदल रही है. ममता दीदी अपने वोट बैंक के लिए देश को बर्बाद कर रही हैं.” राजनीति “दुनिया की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं.” कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पाकिस्तान के परमाणु बम से डर सकती हैं, लेकिन हम पीओके लेकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष का नारा देकर सत्ता में आईं ममता ने इस नारे को बदलकर मुल्ला, मदरसा और माफिया कर दिया है.

    गठबंधन का हुआ सफाया

    अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”पांच चरणों का मतदान हो चुका है. इन पांच चरणों के चुनाव में बीजेपी 310 सीटों के पार पहुंच गई है. ममता दीदी के गठबंधन का सफाया हो गया है. बंगाल में भी 30 सीटें जाने वाली हैं नरेंद्र मोदी.” उन्होंने कहा, ”जैसे ही बीजेपी को बंगाल में 30 सीटें मिलेंगी, टीएमसी बिखर जाएगी और ममता दीदी की सरकार की विदाई हो जाएगी.”

    वोट बैंक के कारण प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आईं ममता बनर्जी: अमित शाह

    अमित शाह ने कहा, ”70 साल से कांग्रेस और टीएमसी राम मंदिर को रोक रही थी. आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, 5 साल के अंदर उन्होंने केस जीता, भूमि पूजन किया और 22 जनवरी को अभिषेक भी कर दिया.” उन्होंने कहा, ”ममता दीदी को भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या नहीं गईं क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक का डर है.”

    ‘पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया’

    अमित शाह ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, ”ममता दीदी सीएए लागू करने के खिलाफ खड़ी हुईं क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक का डर था. उन्होंने कहा, “यूपीए शासन के दौरान, पाकिस्तानी घुसपैठिए हम पर हमला करते थे और फिर फरार हो जाते थे. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उरी जैसे ऑपरेशन और हवाई हमलों से आतंकवादी हमलों का जवाब दिया है. हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया है.”

    मां-माटी-मानुष का नारा मुल्ला, मदरसा और माफिया में बदल गया: अमित शाह

    अमित शाह ने टीएमसी सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा, ”ममता बनर्जी मां-माटी-मानुष के नारे के साथ सत्ता में आई थीं, लेकिन आज उन्होंने इसे मुल्ला, मदरसा और माफिया के नारे में बदल दिया है.” उन्होंने कहा, “बंगाल में सभी प्रकार के उद्योग नष्ट हो गए हैं. यहां केवल बम बनाने का काम चल रहा है. हम इस बंगाल को सोनार बांग्ला बंगाल बनाने के लिए काम करेंगे.”

    इसे भी पढ़ें: गोड्डा में बोलीं प्रियंका गांधी, कल्पना से है खास लगाव

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में बोलीं प्रियंका गांधी, कल्पना से है खास लगाव
    Next Article रिम्स में बनेगा शहर का पहला अंडरपास, ओपीडी कांप्लेक्स जुड़ेगा मुख्य भवन से

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    ज्ञानवापी से 23 मौत की सजाओं तक: कौन हैं बयानों और फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले जज रवि कुमार दिवाकर?

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.