Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में होम गार्ड भर्ती का आगाज, हजारों अभ्यर्थी आज से मैदान में
    झारखंड

    झारखंड में होम गार्ड भर्ती का आगाज, हजारों अभ्यर्थी आज से मैदान में

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बहाली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : होम गार्ड के करीब 1500 रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। भर्ती को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसकी तैयारियों को लेकर रिहर्सल भी कराया गया।

    22 अप्रैल तक चलेगी पूरी प्रक्रिया

    इस भर्ती में करीब 15 हजार अभ्यर्थियों के भाग लेने की उम्मीद है। बहाली प्रक्रिया 22 अप्रैल तक चलेगी। हर दिन लगभग 1000 महिला और पुरुष उम्मीदवार शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी, जिसमें दौड़, लंबी कूद समेत अन्य टेस्ट शामिल हैं। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

    सघन जांच से गुजरेंगे अभ्यर्थी

    भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए पहले से रिहर्सल किया गया है। अधिकारियों और कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों की पहचान पत्र जांच, दस्तावेज सत्यापन और एफआरडी प्रक्रिया के जरिए सघन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा न हो सके।

    सीसीटीवी निगरानी में होगी पूरी प्रक्रिया

    ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पूरी बहाली प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि भर्ती निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। जिले में इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की इस प्रक्रिया में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं।

    Also Read : दरिंदों ने पार की सारी हदें, गुमला में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म

    1500 posts Home Guard Birsa Munda Sports Complex Breaking news CCTV monitoring recruitment government job Jharkhand Home Guard Selection Process Home Guard vacancy 2026 Jharkhand Employment News Jharkhand Home Guard Recruitment Jharkhand jobs update Kapil Chaudhary SP Latest news PET exam Jharkhand physical test recruitment police recruitment news Ranchi recruitment news recruitment process Ranchi Today News Transparent Recruitment Process Trending News Written Exam Home Guard youth job opportunity
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में दो युवतियों से दरिंदगी : घूमने बुलाया, फिर बीयर पिलाकर लूट ली आबरू
    Next Article सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.