Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गुमला में दो युवतियों से दरिंदगी : घूमने बुलाया, फिर बीयर पिलाकर लूट ली आबरू
    क्राइम

    गुमला में दो युवतियों से दरिंदगी : घूमने बुलाया, फिर बीयर पिलाकर लूट ली आबरू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 6, 2026Updated:April 6, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पालकोट और सिसई क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों को घूमने के बहाने बुलाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

    दोस्ती के नाम पर रची गई साजिश

    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िताओं में से एक युवती की दोस्ती एक आरोपी से थी। उसी ने उसे घूमने के बहाने गुमला बुलाया। युवती अपनी एक सहेली के साथ पहुंची। आरोपी भी अपने एक दोस्त को साथ लेकर आया। दोनों युवकों ने अपनी-अपनी बाइक से युवतियों को सिसई इलाके की ओर घुमाने ले गए।

    बीयर पिलाकर सुनसान जगह ले गए

    शाम होने के बाद आरोपियों ने सिसई में बीयर खरीदी और फिर युवतियों को जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां दोनों के साथ दुष्कर्म किया गया।

    एक युवती भागी, लोकेशन भेजकर दी सूचना

    घटना के दौरान एक पीड़िता किसी तरह आरोपियों से बचकर भाग निकली। वह पास के पुआल में छुप गई और मोबाइल से अपनी लोकेशन भेजकर परिजनों को सूचना दी। वहीं दूसरी युवती आरोपियों के चंगुल में फंसी रही। बाद में एक और युवक को बुलाया गया और तीनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    देर रात थाने पहुंचीं पीड़िताएं

    किसी तरह जान बचाकर दोनों युवतियां रविवार देर रात थाना पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

    दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

    पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक डुमरडीह पंचायत और दूसरा असनी नकटीटोली का रहने वाला बताया जा रहा है। तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    Also Read : बेलाखोंडा में हरियाली की नई शुरुआत, बीसीसीएल की 9.81 एकड़ जमीन वन विभाग को मिली

    accused arrested Breaking Crime News Breaking news crime against women Jharkhand gang rape case Gumla Gumla latest update Gumla News Gumla sadar police investigation ongoing jharkhand crime news Latest news Law and Order Jharkhand Palkot Gumla case police action Gumla rural crime Jharkhand sexual assault case India Sisai incident third accused absconding Today News Trending News two girls assaulted women safety issue
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब कोयले की जगह पेड़, बीसीसीएल की 9.81 एकड़ जमीन बनेगी जंगल, प्रक्रिया शुरू
    Next Article झारखंड में होम गार्ड भर्ती का आगाज, हजारों अभ्यर्थी आज से मैदान में

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.