Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीसरी बार मोदी सरकार का ऐतिहासिक जनादेश: बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    तीसरी बार मोदी सरकार का ऐतिहासिक जनादेश: बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    एनडीए की जीत पर भाजपा मुख्यालय में मना जश्न

    रांची: लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जश्न मनाया गया. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी. पटाखे फोड़े गये, मिठाईयां बंटी और ढोल-नगाड़ों पर लोग खूब थिरके. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का जनादेश सिरोधार्य है. जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है. भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राजनेता हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. झारखंड की जनता ने 9 सीटों पर जीत दिलाकर एनडीए को फिर सबसे बड़े गठबंधन के रूप में स्थापित किया है. मरांडी ने चुनाव अभियान में झारखंड आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय नेताओं का आभार प्रकट किया.

    एनडीए देश की सेवा के लिए संकल्पित: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    झारखंड भाजपा के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश फिर एकबार मोदी सरकार के लिए है. झारखंड की जनता ने मां भारती की चरणों में फल और फूल दोनों अर्पित किया है. भाजपा और एनडीए देश एवम प्रदेश की जनता की सेवा के लिए संकल्पित है.

    इंडी एलायंस का षड्यंत्र जनता ने नकार दिया: अमर बाउरी

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जनता ने इंडी एलायंस के षड्यंत्र एवम झूठ को नकारते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का स्पष्ट जनादेश एनडीए को दिया है. आरक्षण खत्म करने, संविधान बदलने जैसे दुष्प्रचार को जनता ने पूरी तरह नकारते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जनादेश दिया है.

    जश्न नेता बीजेपी मुख्यालय लोकसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयह जीत मोदी के अविराम साधना का प्रतिफल है: अमित शाह
    Next Article नलिन सोरेन की जीत पर झामुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.