जामताड़ा : 2024 लोकसभा चुनाव में दुमका लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को हराकर जीत का झंडा बुलंद करने वाले नलिन सोरेन को जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी और झामुमो कमेटी के द्वारा बधाई दी गई. जीत से उत्साहित झामुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला. कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से इंदिरा चौक तक विजय जुलूस निकाला. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया और पटाखे भी फोड़े. झामुमो के अल्पसंख्यक नेता डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने कहा कि यह जीत कोई मामूली जीत नहीं है. संथाल परगना में आदिवासियों ने भारतीय जनता पार्टी को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने कहा कि दुमका लोकसभा में अहंकार की हार हुई है. इस लोकसभा के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को आईना दिखाने का काम किया है. दुमका लोकसभा के मतदाताओं ने भाजपा के तानाशाही सरकार को समर्थन देने से इनकार कर दिया जिसका परिणाम है कि इस सीट पर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी. मौके पर उपस्थित कांग्रेसी नेता इरशाद उल हक अरसी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब पूरे देश की जनता भाजपा को नकार देगी. उन्होंने कहा कि यह देश आपसी भाईचारे का देश है और कोई भी पार्टी जो आपसी भाईचारे को खत्म करने का प्रयास करेगी वह स्वत ही खत्म हो जाएगी.
नलिन सोरेन की जीत पर झामुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleतीसरी बार मोदी सरकार का ऐतिहासिक जनादेश: बाबूलाल मरांडी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

