Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»करोड़ों के मोरहाबादी स्टेज को क्यों तोड़ा गया, बताए हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    करोड़ों के मोरहाबादी स्टेज को क्यों तोड़ा गया, बताए हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्टेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए मोरहाबादी मैदान में बने स्टेज को तोड़ने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बने इस बहुउद्देशीय स्टेज को बिना किसी स्पष्ट कारण के ध्वस्त करना हेमंत सोरेन सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह स्टेज न केवल 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्वों के लिए उपयोग में आता था, बल्कि कई ऐतिहासिक रैलियों और कार्यक्रमों का गवाह भी रहा है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इसी मंच से दो बार शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकार भी इस स्टेज पर प्रस्तुति देते थे, और इसका उपयोग बहुउद्देशीय कार्यक्रमों में किया जाता था। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि यह निर्णय पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियों और धरोहरों को मिटाने की मंशा से लिया गया है।

    प्रतुल शाहदेव ने यह भी पूछा कि इस स्टेज को हटाने की मांग किन संगठनों ने की थी और सरकार को इसका कारण जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार के अलग-अलग विभाग फंड की कमी का रोना रो रहे हैं, तो ऐसे में एक उपयोगी संरचना को ध्वस्त करना संसाधनों की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से जुड़े योजनाओं की राशि को एक विभाग से दूसरे विभाग में डाइवर्ट करती है और फिर भी बिना किसी ठोस कारण के ऐसे स्मारकों को तोड़ा जाता है। यह सरकार अबुआ सरकार नहीं, बल्कि ऐतिहासिक धरोहरों को नष्ट करने वाली सरकार बन गई है।

    Also Read : JSCA को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, दोपहर 2 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

    Also Read :  अरुणाचल प्रदेश और इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    Also Read : IPL 2025 : आज GT और DC की टक्कर, पिच की भूमिका होगी अहम

    Also Read : बोकारो विधायक श्वेता सिंह पर फर्जी जानकारी का आरोप, रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई

    Bjp BJP criticism crores of cost decision to demolish stage demolition of monuments government decision Hemant Soren Hemant Soren government Indian politics Jharkhand Government Jharkhand Politics Morabadi Maidan multi-purpose stage Political Statement Pratul Shahdev questioning work style ranchi news reason for demolition state government State Spokesperson करोड़ों की लागत कार्यशैली पर सवाल झारखंड राजनीति झारखंड सरकार ध्वस्त करने का कारण प्रतुल शाहदेव प्रदेश प्रवक्ता बहुउद्देशीय स्टेज भाजपा आलोचना भारतीय जनता पार्टी भारतीय राजनीति मोराबादी मैदान रांची समाचार राजनीतिक बयान राज्य सरकार सरकारी निर्णय स्टेज तोड़ने का फैसला स्मारकों का विध्वंस हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी, रवि शंकर तिवारी बनाए गए चाईबासा प्रभारी
    Next Article पाब्लो रेस्टुरेंट एंड लाउंज में बर्थडे पार्टी, तमंचा लहराते वीडियो वायरल, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.