Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हाईकोर्ट में निलंबित IAS पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, केस डायरी की मांग
    झारखंड

    हाईकोर्ट में निलंबित IAS पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, केस डायरी की मांग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने केस डायरी की मांग की है। पूजा सिंघल की ओर से 18 अगस्त को ही नियमित जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गयी है। वह पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद है।

    हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है। मामले में विस्तृत सुनवाई ईडी के जवाब आने के बाद की जाएगी।

    इससे पहले रांची ईडी की विशेष कोर्ट ने 3 अगस्त को पूजा की बेल पिटीशन ख़ारिज करते हुए उन्हें ज़मानत देने से इनकार कर दिया था।जिसके बाद अब पूजा सिंघल  ने हाई कोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल की गयी है।
    गौरतलब है कि ईडी ने पांच मई को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी (त्ंपक) की थी।

    जिसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार किया था।दोनों से 14 दिनों की पुलिस हिरासत में पूछताछ की गई, जिससे ईडी को बेहिसाब पैसे और आवास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके अलावा कई जिले के डीएमओ के खिलाफ मिले सबूतों की जांच चल रही है।   6 मई को ईडी छापेमारी के दौरान सुमन सिंह के आवास और कार्यालय से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएमएम ने बीजेपी नेताओं पर देवघर एयरपोर्ट पर उत्पात मचाने का लगाया आरोप
    Next Article दुमका सेंट्रल जेल के एक विचाराधीन कैदी की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी के 12 साल बेमिसाल रहे

    June 13, 2026
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी के 12 साल बेमिसाल रहे

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.